आष्टा के स्कूल से बंक मारकर आई तीन छात्राओं ने इंदौर में जहर खाया, दो की मौत

इंदौर ।   12वीं कक्षा की तीन छात्राओं ने शुक्रवार को इंदौर में जहर खा लिया। दो की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। तीनों आष्टा की रहने वाली हैं और स्कूल से बगैर बताए इंदौर आई थीं। भंवरकुआं पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। जिन छात्राओं की मौत हुई, उनमें एक छात्रा का प्रेमी रुठ गया था तो दूसरी माता-पिता से परेशान थी। आष्टा की तीन युवतियों ने इंदौर में खाया जहर, एमवाय अस्पताल में इलाज के दौरान दो की मौत डीसीपी जोन-1 अमित तोलानी के मुताबिक, छात्राओं का नाम आरती पुत्री सुरेश वर्मा, पलक पुत्री संतोष वर्मा और पूजा निवासी ग्राम पखनी आष्टा जिला सिहोर है। तीनों ही मार्डन हाई स्कूल आष्टा की 12वीं की छात्राएं हैं। आरती ने बयान में बताया कि दोपहर करीब 3:30 बजे तीनों टावर चौराहा स्थित एक पार्क में पहुंची और जहर खा लिया। रिक्शा चालक ने गंभीर अवस्था में देख तीनों को एमवाय अस्पताल भिजवाया। सूचना मिलने पर डीसीपी जोन-1 अमित तोलानी, डीसीपी जोन-4 राजेश कुमारसिंह सहित अन्य अधिकारी भी पहुंच गए। पूजा और पलक की कुछ देर बाद मौत हो गई, लेकिन आरती ने पूरा घटनाक्रम बता दिया। तीनों आत्महत्या के इरादे से ही इंदौर आई थी। आरती ने बताया कि जहर पलक ही लेकर आई थी। पुलिस ने सूचना देकर तीनों के माता पिता को इंदौर बुलाया है। इंदौर में रहने वाली पलक की बुआ का बेटा पंकज अस्पताल पहुंचा, लेकिन ज्यादा जानकारी नहीं दे पाया।

प्रेमी को आखिरी काल लगाया और जहर खा लिया

हम तीनों गहरी दोस्त थीं। पूजा के घर में विवाद चल रहा है। उसके माता-पिता लड़ाई करते हैं। पलक का ब्वायफ्रेंड रोहित राठौर बात नहीं कर रहा था। माता-पिता सगाई करना चाहते थे। तीनों स्कूल से बंक मार कर बस द्वारा इंदौर आई। तीन इमली बस स्टैंड पर उतरी और आटो रिक्शा से जाकर एप्पल अस्पताल के समीप बने पार्क में बैठ गई। पलक ने रोहित को काल लगाया लेकिन उसने मिलने से मना कर दिया और कहा कि घर चली जाओ। पलक और पूजा ने जहर खा लिया। दोनों की तबीयत खराब हुई तो मैं घबरा गई और मैंने भी जहर खा लिया। एक रिक्शा चालक की मदद से एमवाय अस्पताल पहुंची। (जैसा आरती ने पुलिस अफसरों को बताया)

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!