इंटरनेशनल रेसलर रानी राणा के भाई को मारी गोली, नाज़ुक हालत में अस्पताल में भर्ती

ग्वालियर: मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में इंटरनेशनल रेसलर रानी राणा के भाई पर उनके ही परिवार वालों ने जानलेवा हमला किया है। इस घटना की वजह पारिवारिक जमीन बताई जा रही है। हमलावरों ने पहले कुल्हाड़ी से वार किया। फिर उसके बाद सीने पर गोली मारी। घायल अवस्था में युवक को अस्पताल लाया गया जहां पर हालत नाजुक बनी है। घटना के बाद पुलिस और इंटरनेशनल रेसलर रानी राणा भी अस्पताल पहुंच गई।रानी राणा का फाइल फोटो और चोटिल उसका भाई। रानी राणा का फाइल फोटो और चोटिल उसका भाई
रानी राणा ने लगाए आरोप
ग्वालियर के हस्तिनापुर थाना इलाके में जखारा गांव की रेसलर रानी राणा पूरे देशभर में पहचान की मोहताज नहीं है। वह कई बार इंटरनेशनल इवेंट्स में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। वह अपने परिवार के साथ गांव में ही रहती है। इंटरनेशनल रेसलर रानी राणा ने बताया कि कि उसका भाई दिग्विजय और पिता सुरेंद्र राणा खेत पर काम कर रहे थे। इसी दौरान चाचा बल्लू सिंह राणा, चचेरे भाई बंटी, शेरा, बल्लू खेत पर पहुंच गए। उन्होंने जमीन खाली कराने के लिए कहा। इस पर रानी राणा के भाई ने विरोध किया तो उन लोगों ने मारपीट करना शुरू कर दिया। उसके बाद रानी राणा के भाई और पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। उसके बाद उन्होंने रानी राणा के पिता और भाई पर फायरिंग की। इससे दिग्विजय सिंह को सीने में गोली लगी। इस कारण वह खेत में ही गिर गया। हमलावर मौके से फरार हो गए।

हालत नाजुक
इंटरनेशनल रेसलर रानी राणा के भाई दिग्विजय की हालत नाजुक बनी हुई है। गोली लगने के बाद तत्काल निजी वाहन से ट्रॉमा सेंटर लाया गया। यहां पर आईसीयू में उसका इलाज चल रहा है। रानी राणा का आरोप है कि उनके ही परिवार वाले उनकी जमीन को हड़पना चाहते हैं। यही कारण है कि उन्होंने भाई और पिता की हत्या में कोई कसर नहीं छोड़ी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • सम्बंधित खबरे

    बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

     ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

    केंद्रीय मंत्री का भतीजा बन ठग रहा था 12Th पास जालसाज,CBI और गृह मंत्रालय के फर्जी आईकार्ड बरामद

     ग्वालियर। अब तक आपने कई ऐसे ठगों को देखा होगा जो खुद को अधिकारी बताकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!