सड़कों के रेस्टोरेशन में विलंब करने वाले ठेकेदारों पर कार्यवाही की जाए – मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल : मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भोपाल की सड़कों को तुरंत दुरूस्त किया जाए। सड़कों के रख-रखाव के लिए नगर निगम और पीडब्ल्यूडी परस्पर समन्वय कर कार्य करें। सीवरेज और पानी की पाईप लाईन के लिए खोदी गई सड़कों का रेस्टोरेशन जिन ठेकेदारों ने नहीं किया है, उन पर कार्यवाही की जाए। एक पखवाड़े के बाद मैं पुन: सड़कों का निरीक्षण करूँगा।

मुख्यमंत्री  चौहान प्रात:कालीन बैठक में भोपाल की सड़कों की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। नगर निगम आयुक्त  वी.एस.कोलसानी उपस्थित थे। प्रमुख सचिव लोक निर्माण  नीरज मंडलोई तथा प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास  मनीष सिंह वुर्चअली शामिल हुए। बताया गया कि तुलनात्मक रूप से अधिक वर्षा के कारण सड़कें प्रभावित हुई हैं।

गौ-संरक्षण को सामाजिक दायित्व बनाना आवश्यक – मुख्यमंत्री  चौहान

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने इसी बैठक में कहा कि प्रकृति के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के उद्देश्य से आयोजित गोवर्धन पूजा के माध्यम से हमें जन-जन को वृक्षारोपण, गो-वंश के संरक्षण और प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरित करना है। गोवर्धन पूजा सही अर्थों में पर्यावरण और प्रकृति की पूजा है, इसका आरंभ भगवान श्रीकृष्ण ने किया था। उन्होंने बृजवासियों से कहा था कि गोवर्धन पर्वत जंगल, घास और फल-फूल के माध्यम से लोगों और पशुओं को जीवन देता है। गोवर्धन पूजा का अर्थ पर्यावरण की रक्षा करना है और जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग के संकट और प्रभावों को देखते हुए गोवर्धन पूजा अधिक प्रासंगिक हो गई है। आज आयोजित गोवर्धन पूजा से अधिक से अधिक किसान, पर्यावरण प्रेमी और जन-सामान्य को जोड़ा जाएँ।

मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि गो-वंश की व्यवस्था के लिए गो-शालाओं को आत्म-निर्भर बनाने के लिए भी गतिविधियाँ संचालित की जाएंगी। सड़कों पर रह रहे गो-वंश की सुरक्षा के लिए गो-वंश को गो-शाला तक लाने के कार्य को सामाजिक दायित्व के रूप में निभाने के लिए हर व्यक्ति को प्रेरित करें। वर्तमान में 1663 गो-शालाएँ संचालित हैं। साथ ही अन्य गो-शालाओं को भी सक्रिय किया जाएगा। पर्यावरण और लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन देना आवश्यक है। वृक्षा-रोपण, जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से भावी पीढ़ी को बचाने का उपयुक्त माध्यम है। गोवर्धन पूजा से वृक्षा-रोपण, प्राकृतिक खेती और गो-वंश के संरक्षण की गतिविधियों में अधिक से अधिक लोगों और गो-संरक्षण के लिए सक्रिय संस्थाओं को भी जोड़ा जाएगा।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!