वैशाली ठक्कर सुसाइड केस का मुख्य आरोपी राहुल गिरफ्तार, सुसाइड नोट में था नाम

इंदौर: टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर के सुसाइड केस से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि वैशाली ठक्कर सुसाइड केस में इंदौर पुलिस ने उनके एक्स बॉयफ्रेंड राहुल नवलानी को इंदौर से ही गिरफ्तार कर लिया है। बता दें, इस केस में राहुल मुख्य आरोपी हैं। वैशाली के आत्महत्या करने के बाद से आरोपी राहुल फरार चल रहा था।पुलिस को जो सुसाइड नोट मिला था उसमें वैशाली ने राहुल नवलानी का जिक्र किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उस सुसाइड नोट में लिखा हुआ था कि राहुल उसे परेशान करता है। राहुल की वजह से ही उसकी सगाई भी टूटी है। जब 20 अक्टूबर को वैशाली मितेश कुमार गौर नाम के एक शख्स के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही थी तो वह शख्स भी राहुल की वजह से पीछे हट गया।

इससे पहले, इंदौर पुलिस का कहना था कि इस मामले में अपना नाम आने के बाद राहुल देश छोड़ने की तैयारी में है। बता दें, वैशाली ठक्कर ने 16 अक्टूबर को फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी। वह अपनी शादी के लिए इंदौर अपने घर पहुंची थीं, लेकिन वैशाली ने अपने पूर्व प्रेमी राहुल नवलानी की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर मौत को गले लगा लिया।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!