इंदौर में श्रम निरीक्षक मनोज तोमर को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा

इंदौर ।    इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने श्रम निरीक्षक मनोजसिंह तोमर को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा है। वह सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय इंदौर में पदस्थ है। उसने 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी, लेकिन पहली किस्त लेते ही धरा गया। फरियादी शिवानी पिता संतोष शर्मा निवासी संजय नगर ने बताया कि उनकी फर्म तिरुपति हर्ब्स अंजनी नगर में थी। इसका निरीक्षण श्रम निरीक्षक मनोज सिंह तोमर ने किया था। इस दौरान तोमर ने 18 वर्ष से कम आयु के कर्मचारी, उन्हें वेतन कम देने, बोनस नहीं देने, उनका स्वास्थ्य बीमा न होने की कमी बताकर प्रकरण दर्ज किया था। इसके निराकरण के एवज में तोमर ने 25 हजार रुपये मांगे थे। फरियादी शिवानी ने लोकायुक्त कार्यालय में इसकी शिकायत की थी। पहली किस्त लेते ही धरा गया – फरियादी और तोमर के बीच में पहली किस्त के रूप में 10 हजार रुपये देने की बात हुई। सोमवार को जब श्रम निरीक्षक मनोज सिंह तोमर ने 10 हजार रुपये लिए तो पहले से तैयार लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगेहाथों पकड़ लिया। उस पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत कार्रवाई की गई।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!