पिता का साया उठने के बाद अकेले पड़े अखिलेश, बोले- पहली बार लगा, बिना सूरज सवेरा उगा

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के संस्थापक नेता जी मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद उनके बेटे अखिलेश यादव अकेले पड़ गए हैं. मंगलवार को पिता के अंतिम संस्कार के बाद अखिलेश आज पहली दफा अकेलापन महसूस कर रहे हैं. आज वो पहला दिन है जब वो बिना पिता के साए के हैं. इसको लेकर दुख जताते हुए उन्होंने भारी मन से लिखा है कि आज पहली बार लगा कि बिना सूरज के सवेरा उगा. उनके इस ट्वीट से पिता के लिए उनकी संवेदनाएं साफ झलक रही हैं.

गौरतलब है कि 82 साल की उम्र में मुलायम सिंह यादव का बीते सोमवार को निधन हो गया. कई दिनों से मुलायम सिंह यादव की तबीयत खराब चल रही थी. बीते 2 अक्टूबर को उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था. तभी से लगातार हालत अस्थिर चल रही थी. इस बीच तमाम दलों के राजनेता उनका हालचाल जानने अस्पताल भी पहुंचे थे और अखिलेश यादव को ढांढस बंधाया था. चारों तरफ उनके जल्द स्वस्थ्य होने को लेकर दुआएं की जा रही थी. लोगों ने इसके लिए हवन और पूजन भी किए. लेकिन ऊपर वाले को कुछ और मंजूर था और उसकी मर्जी के मुताबिक नेता जी इस दुनिया से विदा ले लिए. नेता जी अपने लाखों चाहने वालों को रोता हुआ छोड़कर चले गए.

सोमवार को नेता जी के निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को सड़क मार्ग से गुरुग्राम से सैफई लाया गया था. इस दौरान रास्ते भर लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचते रहे. पार्थिव शरीर सैफई पहुंचने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी थी. मंगलवार की शाम करीब 3 बजे के बाद उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया. बेटे अखिलेश यादव ने उन्हें मुखाग्नि दी थी. इस दौरान पूरे परिवार में कोहराम मचा रहा. वहीं इस दौरान बड़े नेताओं के साथ हजारों लोगों, पार्टी कार्यकर्ता और समर्थकों का भारी हुजूम दिखाई पड़ा.

  • सम्बंधित खबरे

    खुल गई ‘सिस्टम’ की पोल! हल्की बारिश से अयोध्या हुआ पानी-पानी, रामपथ और भक्ति पथ समेत कई जगहों पर जलभराव

    अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों मे बीते कुछ दिनों से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। सोमवार को अयोध्या शहर में हल्की बारिश हुई। थोड़ी सी बारिश में ही…

    यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, बढ़ेगा नदियों का जल स्तर

    उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. बीते दिनों राज्य के बचे हुए हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 30…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!