खंडवा में ईद मिलादुन्‍नबी के जुलूस में लगे “सिर तन से जुदा” के नारे, Video Viral, हिंदू संगठनों ने की कार्रवाई की मांग

खंडवा। रविवार को ईद मिलादुन्‍नबी का त्योहार मनाया जा रहा है. इस दौरान खंडवा में जुलूस निकाला गया. हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज जन इस जुलूस में शामिल हुए. मुस्लिम क्षेत्रों से जुलूस निकलकर इमलीपुरा पहुंचा. ईद मिलादुन्नबी के इस भव्य जुलूस के दौरान “सिर तन से जुदा” के नारे लगाए गए. इस नारों की गूंज सुनकर पुलिस और मीडियाकर्मियों ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया.

खंडवा ईद जुलूस में लगे सिर तन से जुदा के नारे

सिर तन से जुदा के लगे नारे: “गुस्ताख नबी की यही सजा सिर तन से जुदा, सिर तन से जुदा” के नारे लगाए गए. 52 सेंकड तक इस तरह से नारे लगाते हुए युवकाें का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. अब हिंदू संगठनों ने नारे लगाने वालों के खिलाफ अपना मोर्चा खोल लिया है. नारे लगाने वालाें पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. हिंदू जागरण मंच के डॉ. अनीष अरझरे ने बताया कि, नारे लगाते हुए मुस्लिम समाज के युवकों का वीडियो सामने आया है. इसको लेकर कोतवाली थाने और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत कर प्रकरण दर्ज करने की मांग की है.

ईद मिलाद उन-नबी का महत्व: ईद मिलाद उन-नबी पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है. अपने जीवन के दौरान मोहम्मद साहब ने इस्लाम की स्थापना की और एक एकल राज्य के रूप में सऊदी अरब का गठन किया, जो ईश्वर की सेवा के लिए समर्पित था. 632 ईवी में मोहम्मद की मृत्यु के बाद, कई मुसलमानों ने उनके जीवन और उनकी शिक्षाओं को विभिन्न अनौपचारिक छुट्टियों के साथ मनाना शुरू कर दिया. इस दिन प्राथनाएं होती हैं और जगह-जगह जुलूस भी निकाले जाते हैं. घरों और मस्जिदों में आज कुरान पढ़ी जाती है. ईद मिलाद उन-नबी के मौके पर घर और मस्जिद को सजाया जाता है और मोहम्मद साहब के संदेशों को पढ़ा जाता है.

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    मुस्लिम युवती ने किया प्रायश्चित हवन, हिंदू धर्म अपनाकर बदला नाम, मंदिर में रचाई शादी

    महाराष्ट्र के मलकापुर की एक मुस्लिम लड़की ‘सुमैया खान’ ने मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के महादेवगढ़ मंदिर में हिंदू धर्म अपनाया। उसने यहां एक खास पूजा की, जिसे प्रायश्चित…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!