उज्जैन: 5 हजार साल पुरानी है महाकाल की महिमा, इसलिए है मंदिर का महत्व

भोपाल। शिव की नगरी उज्जैन के महाकाल लोक का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 अक्टूबर को लोकार्पण करने जा रहे हैं. महाकाल लोक के लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर दीवाली जैसी तैयारियां की जा रही हैं. लोकार्पण के मौके पर प्रदेश के करीब 20 हजार बड़े मंदिरों में दीवाली मनाई जाएगी. महाकाल लोक का भव्य रूप दिया गया है. इसको खास मौकों पर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की संख्या को ध्यान में रखकर इस पूरे लोक को डिजाइन किया गया है. पूरे महाकाल लोक का निर्माण बंसी पहाड़ के पत्थरों से किया गया है.

Ujjain Mahakal Lok

5000 साल पुरानी है महाकाल की महिमा

महाकाल लोक इसलिए है आकर्षक:

  • महाकाल लोक में बंसी पहाड़ के पत्थरों पर खूबसूरत नक्काशी की गई है, जो बेहद आकर्षक है. इस नक्काशी पर करीबन 190 करोड़ रुपए खर्च हुआ है. महालोक के पहले चरण पर करीबन 320 करोड़ से ज्यादा की राशि खर्च की जा चुकी है.
  • महाकाल लोक में भव्य नंदी द्वार और पिनाकी द्वार बनाए गए हैं, जहां से श्रद्धालुओं का प्रवेश होगा.
  • यहां करीब 900 मीटर लंबा पेडेस्ट्रियन कॉरिडोर बनाया गया है, जो विजिटर प्लाजा को मंदिर से जोड़ता है.
  • महाकाल लोक में 108 म्यूरेल और भगवान शिव से जुड़ी 93 मूर्तियां स्थापित की गई हैं, जिसके जरिए बाबा महाकाल के विभिन्न रूपों और वृतांत को दर्शाया गया है. इसमें भगवान शिव का विवाह, त्रिपुरासुर वध, शिव पुराण और शिव तांडव को दिखाया गया है.
    Ujjain Mahakal Lok

    तस्वीरों में देखें भव्य महाकाल लोक

इसलिए है मंदिर का महत्व: 12 ज्योतिर्लिंगों में महाकालेश्वर दुनिया का एक मात्र दक्षिणमुखी ज्योतिर्लिंग हैं. महाकाल मंदिर का उल्लेख महाकवि कालिदास और तुलसीदास जी की रचनाओं में भी मिलता है. महाकाल की महिमा का उल्लेख महाभारत, स्कंद पुराण, भगवान श्रीकृष्ण रचित महाकाल सहस्त्रनामवली में महाकाल की आराधना है. बुद्ध के समय महाकाल महोत्सव आयोजित किया जाता था. संवत प्रवर्तक राजा विक्रमादित्य ने मंदिर का विस्तार कराकर पूजा की शास्त्रसम्मत व्यवस्था लागू की थी. राजा भोज ने भी मंदिर का विस्तार कराया था. महाकाल लोक के निर्माण के दौरान यहां 2 हजार साल पुराने शुंग कालीन प्रमाण प्राप्त हो चुके हैं.

Ujjain Mahakal Lok

5000 साल पुरानी है महाकाल की महिमा

सम्बंधित खबरे

40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!