उज्जैन पहुंचे सीएम शिवराज, बाबा महाकाल का लिया आशीर्वाद, महाकाल लोक के कार्यक्रम में शामिल होने नगरवासियों को दिया निमंत्रण

ज्जैन। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान परिवार सहित बाबा महाकाल के दर पर पहुंचे. सीएम ने यहां गर्भ गृह में जाकर बाबा महाकाल का पूजन अभिषेक किया. इसके बाद सीएम बाबा महाकाल की सवारी में सम्मिलित हुए . इससे पहले उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने आया हूं. सीएम ने कहा कि मैं बाबा महाकाल की सवारी में शामिल होकर उज्जैन की जनता को महाकाल लोक के लोकार्पण में शामिल होने के लिए नगर वासियों को निमंत्रण दूंगा. 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाकाल लोक का लोकार्पण करने उज्जैन रहे हैं.

महाकाल से लिया आशीर्वाद निर्विंघ्न समपन्न हो कार्यक्रम: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि आज के दिन हम सभी ये संकल्प लें कि कोई भी ऐसा काम हमसे ना हो जो समाज के हित में ना हो देश के हित में ना हो. सीएम ने बताया कि बाबा महाकाल के चरणों में प्रणाम करते हुए महाकाल लोक के लोकार्पण कार्यक्रम को निर्विध्न समपन्न कराने का आशीर्वाद भी लिया. सीएम बाबा महाकाल की शाही सवारी में शामिल होकर दशहरा मैदान में दशहरा पूजन भी करेंगे. उन्होंनें देश को प्रदेश के लोगों को महाकाल लोक के लोकार्पण कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए निमंत्रण भी दिया. सीएम ने कहा कि मैं जन-जन को निमंत्रण देता हूं कि हर कोई इस कार्यक्रम का हिस्सा बने.

Ujjain Mahakal temple
Ujjain Mahakal temple

महाकाल की शाही सवारी में हुए शामिल: 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज्जैन महाकाल लोक का लोकार्पण करने आ रहे हैं. 7 दिन पहले से इस कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान बाबा महाकाल के दर्शन पूजन करने के बाद शाही सवारी में भी शामिल हुए. इस दौरान पत्नी साधना सिंह सहित, नगरी प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह , उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव और सांसद अनिल फिरोजिया भी सीएम के साथ मौजूद हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    महाकाल मंदिर के दान पेटी ने उगला खजाना, सावन माह में भक्तों ने की इतने करोड़ रुपये की धन वर्षा

    मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर सावन मास में भक्तों के लिए संभवतः सर्वाधिक प्रिय रहा. यही वजह है कि इस पवित्र माह में देशभर से 85…

    महाकाल मंदिर में दान का आंकड़ा चार गुना बढ़ा:60 करोड़ पार, दो साल में 12.32 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे उज्जैन; बना नंबर-1 धार्मिक केंद्र

    उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। महाकाल लोक बनने के बाद मंदिर में दर्शन के लिए रोजाना डेढ़ से दो लाख भक्त पहुंच रहे…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!