ज्योतिरादित्य सिंधिया का शाही अंदाज, बेटे महाआर्यमन के साथ परंपरा का निर्वहन करते हुए शमी पूजन किया

ग्वालियर। करीब तीन शताब्दी पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए सिंधिया परिवार के मुखिया एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार शाम को शमी पूजन किया. सुबह अपनी कुलदेवी मांढरे वाली माता की पूजा अर्चना के बाद नियमानुसार शाम को धन धान्य के प्रतीक शमी के पौधे की पूजा की गई. ब्राह्मण और पुरोहितों ने विधि विधान से शमी का पूजन करवाया, बाद में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रियासतकालीन तलवार को जैसे ही पौधे से छुआया, वैसे ही लोग शमी की पत्तियां लूटने के लिए टूट पड़े. मान्यता है कि शमी का पौधा सोने का प्रतीक है. क्षेत्र की खुशहाली और धन-धान्य से परिपूर्णता के लिए शमी पूजन किया जाता था. 300 साल पहले जब सिंधिया साम्राज्य की स्थापना हुई, तब से परिवार के मुखिया सुबह मांढरे वाली माता की पूजा गोरखी देवघर की पूजा छत्री में अपने पूर्वजों को श्रद्धा सुमन अर्पित करने सहित शाम को शमी की पूजा करते हैं. यह परंपरा तभी से चली आ रही है. इस मौके पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने सभी को असत्य पर सत्य की जीत के प्रतीक दशहरे पर्व की शुभकामनाएं दी और क्षेत्र की खुशहाली शांति और समृद्धि की ईश्वर से कामना की. पूजा के दौरान रियासत कालीन मराठा सरदार और उनके वंशज अपनी पारंपरिक वेशभूषा में वहां मौजूद रहे.

  • सम्बंधित खबरे

    बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

     ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

    केंद्रीय मंत्री का भतीजा बन ठग रहा था 12Th पास जालसाज,CBI और गृह मंत्रालय के फर्जी आईकार्ड बरामद

     ग्वालियर। अब तक आपने कई ऐसे ठगों को देखा होगा जो खुद को अधिकारी बताकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!