डाक विभाग मात्र 396 रुपये के खर्च में लाया दस लाख की बीमा पॉलिसी

इंदौर :भारतीय डाक विभाग की इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में 396 रुपये सालाना की कीमत पर दुर्घटना पॉलिसी जारी की है। इस बीमा पॉलिसी में दुर्घटना मृत्यु स्थाई विकलांगता, आंशिक विकलांगता होने अथवा घटना में अंग-भंग होने या लकवा होने की स्थिति में दस लाख रुपए तक का क्लेम प्रदान किया जायेगा। दुर्घटना का शिकार होने पर अस्पताल में भर्ती बीमाधारक को आईपीडी इलाज के खर्च के लिए 60 हजार रुपये और मरहम पट्टी की जाने अथवा ओपीडी में इलाज की स्थिति में 30 हजार रुपये की राशि मुहैया कराई जाएगी। अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति में 60 हजार रुपये के अतिरिक्त 10 दिनों तक एक हजार रुपए भी प्रतिदिन दिए जाएंगे। यदि बीमाधारक का परिवार अन्य शहर में रहता है तो उसके आने के लिए अधिकतम 25 हजार रुपए तक का टिकट खर्चा भी दिया जायेगा और दुर्भाग्य से बीमा धारक की मृत्यु हो जाती है तो पॉलिसी के तहत 5 हजार रुपए अंतिम क्रिया क्रम के लिए दिए जाने का प्रावधान भी रखा गया है।
इसके साथ ही बीमा धारक की मृत्यु होने पर बीमा राशि दस लाख रुपये के अतिरिक्त बच्चों की पढाई के लिए एक लाख रुपये अलग से देने का प्लान है। योजना को लेकर भारतीय डाक विभाग द्वारा जगह-जगह डाक घरों में मेगा कैंप का आयोजन किया जायेगा। यह सुविधा किसी भी नज़दीकी डाक घर में पोस्टमैन द्वारा ली जा सकती है। ऐसे में आमजन अधिक से अधिक संख्या में अपने नजदीकी डाकघर में संपर्क कर बीमा करवायें।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!