संदीप अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस रिमांड पर सुधाकर राव मराठा

इंदौर में कमोडिटी कारोबारी संदीप अग्रवाल उर्फ संदीप तेल हत्याकांड में सुधाकर राव मराठा को क्राइम ब्रांच की टीम मंगलवार देर शाम इंदौर लेकर आई। पुलिस ने देहात के एक थाने में उससे गोपनीय ढंग से पूछताछ भी की। इधर, जिस कार से बदमाश भागे थे, उसके सीसीटीवी फुटेज में गाड़ी चलाने वाले की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस को आशंका है बदमाश भेष बदलकर आए होंगे। पूछताछ में एसआर मध्यप्रदेश के डायरेक्टर रोहित सेठी की भूमिका भी संदिग्ध है।

इंदौर पुलिस ने आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में बदमाश सुधाकर राव मराठा को कोर्ट में पेश किया और इस हत्याकांड संबंधित तथ्य व साक्ष्य एकत्रित करने के लिए रिमांड मांगा। सुधाकर राव मराठा की तरफ से अधिवक्ता प्रदीप गुप्ता ने इसका विरोध किया। अधिवक्ता प्रदीप गुप्ता ने इनकाउंटर और अपराध घटित होने की भी सम्भावना व्यक्त की। आरोपी के वकील का कहना है कि सुधाकर जेल में बंद था और उसे इस हत्याकांड में झूठा फंसाया गया है। उनका कहना है कि पुलिस के पास कोई ठोस सबूत नहीं है। पुलिस ने सुधाकर को गिरफ्तार नहीं किया है बल्कि पूछताछ के लिए लिया है। वहीं पुलिस ने सुधाकर का आपराधित प्रवृत्ति को होने का बताया और हत्याकांड से जुढ़े महत्वपूर्ण राज सुधाकर के मन में होने की बात कही। वहीं राज उगलवाने के लिए सुधाकर का 15 दिन का रिमांड मांगा। हालांकि कोर्ट ने आरोपी को 1 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर सुपुर्द कर दिया है। अब यह खुलासा होना है कि संदीप की हत्या की सुपारी किसने और क्यों दी थी। पुलिस उज्जैन में राहुल सेठी के भाई विकास सेठी के घर पर भी तलाशी लेने भी पहुंची थी। फिलहाल रोहित शेट्टी के पकडे जाने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा। ब्यूरो रिपोर्ट न्यूज 29 इंडिया।

सम्बंधित खबरे

आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!