महिला IPS ऑफिसर को मिल सकती है CBI डायरेक्टर की कमान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलेक्शन कमेटी गुरुवार को देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी सीबीआई का नया डायरेक्टर चुनेगी। सूत्रों के मुताबिक, पहली बार एक महिला ऑफिसर को सीबीआई की कमान सौंपी जा सकती है। सीबीआई के नए डायरेक्टर के लिए 12 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया हैं, जिसमें मध्य प्रदेश काडर की आईपीएस ऑफिसर रीना मित्रा का नाम भी शामिल है। अगर पीएम मोदी के नेतृत्व में कल रीना मित्रा को चुना जाता है, तो सीबीआई की डायरेक्टर बनने वाली वह पहली महिला होंगी।वाई.सी. मोदी का नाम सबसे आगे

सूत्रों की मानें तो गुजरात के पुलिस महानिदेशक शिवानंद झा और राष्ट्रीय जांच एजेंसी के महानिदेशक वाई.सी. मोदी को भी पीएम मोदी की पंसद के रूप में माना जा रहा है। ये ऑफिसर गुजरात के मुख्यमंत्री के वक्त से ही पीएम मोदी के करीबी माने जाते हैं। हालांकि, सीबीआई में चले तनाव के बाद अब केंद्र ऐसे किसी भी विवाद से बचने की कोशिश करेगा, जिससे की नई नियुक्ति पर भी कोई सवाल न उठे।

ईमानदारी छवि हैं मित्रा की

मित्रा को अगर चुना जाता है, तो वह पहली महिला होंगी जो सीबीआई डायरेक्टर के रूप में अपना काम संभालेगी। 1983-बैच के आईपीएस अधिकारी और वर्तमान में केंद्रीय गृह मंत्रालय में विशेष सचिव (आंतरिक सुरक्षा) के रूप में काम कर रहीं मित्रा पर मुहर लग सकती है। सूत्रों की मानें तो मित्रा के पास एक साफ-सुथरा रिकॉर्ड, एक गैर-विवादास्पद छवि हैं और काम करने का एक लंबा अनुभव हैं। वहीं, मित्रा के पास पांच का साल का सीबीआई एसपी के रूप में भी काम करने का अनुभव है।

महिला ऑफिसर पर लगा सकती मोदी सरकार मुहर

हालांकि, अभी तक सीबीआई डायरेक्टर के रूप में वीआईसी मोदी ही सबसे आगे चल रहे हैं, लेकिन उनका उपनाम ‘मोदी’ होने की वजह से वे आलोक वर्मा की जगह ले पाएंगे या मोदी सरकार अपनी अंतिम मुहर लगाएगी, इस पर भी संदेह ही है। वहीं, मोदी कैबिनेट में विदेश मंत्रालय से लेकर रक्षा मंत्रालय तक महिलाओं का वर्चस्व रहा है और सरकार ने कई ऊंचे पदों पर काम करने के लिए महिलाओं को मौका दिया हैं, इसलिए अगर मित्रा को सीबीआई डायरेक्टर के रूप में चुना जाता है तो कोई हैरान करने वाली बात नहीं होगी।

60 में से 12 ऑफिसर्स शॉर्टलिस्ट

गृह मंत्रालय ने सोमवार को सीबीआई डायेक्टर पद के लिए कुल 60 ऑफिसर की लिस्ट पीएमओ को भेजी है। जिसके बाद सरकार ने सीनियर, ईमानदारी और काम करने के अनुभव के आधार पर 12 ऑफिसर्स को शॉर्ट लिस्ट किया हैं। इस लिस्ट में मुंबई पुलिस कमिश्नर सुबोध कुमार जायसवाल, उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओ.पी. सिंह, बीएसएफ के डीजीपी रजनीकांत मिश्रा, सीआईएसएफ के डीजी राजेश रंजन, हरियाणा के डीजी (राज्य सतर्कता ब्यूरो) परमिंदर राय और एसएसबी डीजी एस एस देशवाल का भी नाम शामिल है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!