दिग्गी राजा में है दम, शशि थरूर भी नहीं हैं कम, जाने क्या कहता है चुनावी गणित

भोपाल। अध्यक्ष के पद के चुनाव के लिए अब कांग्रेस में दिग्विजय सिंह और शशि थरुर के नाम आमने सामने हैं. इन दो नेताओं के बीच केवल हिंदी और गैर हिंदी राज्य की लकीर ही नहीं खींची है. राजनीतिक अनुभव, संगठन पर पकड़, लोकप्रियता की वजह और सियासत का अंदाज़ कई पैमाने हैं. इन अलग अलग कसौटियों पर अगर इन दो नेताओं को कसा जाए तो कांग्रेस के ये दोनों कद्दावर दो विपरीत ध्रुव दिखाई देते हैं.

दिग्विजय के तरकश में कई तीरः 75 वर्ष के दिग्विजय सिंह की राजनीति का तोड़ पूरी कांग्रेस में नहीं है. वो अकेले ऐसा नेता हैं जो बीजेपी पर पूरी धार के साथ हर वक्त हमलावर रहते हैं. बीजेपी की जड़ों पर हमला उनका प्रिय शगल है. मसलन दिग्विजय सिंह के बयानों को स्क्रीनिंग की जाए तो सबसे ज्यादा बयान हिंदुत्व और आरएसएस के खिलाफ निकलेंगे. ये तेवर ही उन्हें कांग्रेस में अलग पहचान देते हैं. और ये भरोसा भी कि कांग्रेस अध्यक्ष के बतौर दिग्विजय सिंह ही हैं जो मोदी सरकार पर पूरी रफ्तार से हमलावर हो सकते हैं.

शशि थरुर कांग्रेस के सबसे सुदर्शन नेताः बेशक 66 वर्ष के शशि थरुर की गिनती कांग्रेस के इंटेलेक्चुअल नेताओं में होती है. कांग्रेस के सबसे सुदर्शन नेता. बयानों से ज्यादा जिनकी तस्वीरें भारतीय राजनीति में चर्चा में रहती हैं. केरल के तिरुअनंतपुरम से सांसद शशि थरुर मोदी की आंधी में भी टिके रहे ये उनकी सियासी काबिलियत है. लेकिन ये वही केरल है जहां कांग्रेस अब भी मजबूत है. ज्यादातर कांग्रेस सांसद के लिहाजा शशि थरुर के लिए दक्षिण भारत से बाहर मैदान बड़ा भी है और मुश्किल भी.

दिग्विजय की संगठन पर मजबूत पकड़ः दिग्विजय सिंह के लिए कहा जाता है कि जो नाम उनकी जुबान पर एक बार आया फिर वो उतरता नहीं. संगठन के छोटे से छोटे कार्यकर्ता को नाम से जानते हैं, और प्रयोग धर्मी है. 2018 के विधानसभा चुनाव में पंगत में संगत नर्मदा परिक्रमा के जरिए कांग्रेस के लिए माहौल बनाना. ये वो कोशिशें थी जिनका लाभ विधआनसभा चुनाव में कांग्रेस को मिला. पर्दे के पीछे रहकर दिग्विजय जानते हैं कि कहां कौन सा दांव खेला जाना है. दिग्विजय सिंह के लिए हिंदी भाषी राज्यों के साथ दक्षिण भारत के राज्यों में पैठ बनाना भी बड़ी चुनौती नहीं.देश के अलग अलग राज्यों में पार्टी ने उन्हें जो जवाबदारी दी उसकी वजह से कई राज्यों में उनके जीवंत संपर्क भी हैं.

शशि थरुर फैन फॉलोइंग बड़ीः जी 23 ग्रुप के सदस्य रहे शशि थरुर की कांग्रेस के संगठन में दिग्विजय सिंह जितनी पकड़ भले ना हो. लेकिन वो अकेले नेता हैं जिनकी अंतर्राष्ट्रीय छवि है. पार्टी के सोशल मीडिया पर जिनकी फॉलोइंग कांग्रेस के कई दिग्गजों को मात देती है. उनका एक ट्वीट भी राजनीति में चर्चा का विषय बन जाता है. मसलन कांग्रेस अध्यक्ष की दौड़ में शामिल होने के साथ उन्होंने लिखा कि मैं अकेला ही चला था जानिब ए मंजिल मगर…उनके इस ट्वीट के अर्थ निकाले जाने लगे.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!