आज गहलोत मिलेंगे सोनिया गांधी से, कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने पर होगा फैसला

नई दिल्ली, राजस्थान में उपजे राजनीतिक संकट के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार देर रात दिल्ली पहुंच गए। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए संभावित उम्मीदवार गहलोत की आज पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात हो सकती है। इससे पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए गहलोत ने राजस्थान में हुए टकराव को छोटी-मोटी घटना बताते हुए कहा कि वह सोनिया गांधी के अनुशासन में काम करेंगे। उन्होंने इशारों में यह भी कहा कि जैसा सोनिया गांधी चाहेंगी उसी मुताबिक फैसले होंगे। एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में गहलोत ने इंदिरा गांधी से सोनिया गांधी तक का जिक्र किया। उन्होंने कहा, ”पार्टी की परंपरा 50 सालों से देख रहा हूं। नंबर वन जो होता है कांग्रेस अध्यक्ष, इंदिरा जी के वक्त से देख रहा हूं, राजीव जी के वक्त से देख रहा हूं, नरसिम्हा राव या अभी सोनिया गांधी जी हैं, हमेशा कांग्रेस में इतना अनुशासन है। इसलिए आज पार्टी संकट में, अगर 44 या 55 (लोकसभा सीटों) पर आ गए तब भी देश में यदि कोई नेशनल पार्टी है तो एकमात्र कांग्रेस पार्टी है। उसकी नेता सोनिया गांधी हैं। सोनिया गांधी जी के अनुशासन में पूरे देश की कांग्रेस है।”

राजस्थान में रविवार रात विधायक दल की बैठक को लेकर हुए घटनाक्रम की ओर इशारा करते हुए गहलोत ने कहा कि छोटी-मोटी घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन सब कांग्रेस अध्यक्ष के साथ हैं और उन्हीं के मुताबिक फैसले होंगे। गहलोत ने कहा, ”मीडिया में जो कुछ चल रहा है, ये घटनाएं छोटी-मोटी होती रहती हैं। मीडिया की दृष्टि में और दृष्टिकोण हो सकता है। हमारे लिहाज से हम सबके दिल के अंदर नंबर वन जो कांग्रेस अध्यक्ष होती हैं, उनके अनुशासन में हम काम करेंगे। आप देखेंके कि उसी हिसाब से आने वाले वक्त में फैसले होंगे।” गहलोत ने इस दौरान मोदी सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि घरेलू समस्या का समाधान निकाल लिया जाएगा। उन्होंने कहा, ”आज देश पर जो संकट है उसे मीडिया को पहचानना चाहिए, आज लेखक, साहित्यकार, पत्रकार सब संकट में हैं। देशद्रोही के नाम से वे जेल जा रहे हैं। दो-दो साल तक जेल में पड़े रहते हैं। चिंता हमें उनकी है जिनके लिए राहुल गांधी यात्रा पर निकल पड़ा है। चाहे महंगाई हो, बेरोजगारी हो या जो ये तानाशाही प्रवृत्ति चल रही है, राहुल गांधी को इसकी चिंता है, हम सब कांग्रेसजनों को इसकी चिंता है कि देश किस दिशा में जा रहा है किसी को नहीं मालूम। हमारे लिए उससे मुकाबला करना ज्यादा जरूरी है। घर की बातें हैं, यह सब आंतरिक राजनीति में चलता रहता है। इसका हम समाधान निकाल लेंगे।”

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!