वनंत्रा रिजॉर्ट की पूर्व मैनेजर ने खोली पुलकित आर्य की पोल, देता था गंदे ऑफर

देहरादून/मेरठ: अंकिता भंडारी हत्याकांड में रोज नए नए खुलासे हो रहे हैं. मामले में तीनों आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है. इस बीच पुलकित आर्य के वनंत्रा रिजॉर्ट में काम करने वाले एक पूर्व दंपति परिवार के पास ईटीवी भारत पहुंचा और रिजॉर्ट की एक्स मैनेजर से एक्सक्लूसिव बात की. एक्स मैनेजर ने उत्तराखंड के पूर्व मंत्री के बेटे पुलकित आर्य की काली करतूतों का चिट्ठा खोल कर रख दिया है.

रिजॉर्ट में ना केवल भारी मात्रा में शराब आती थी, बल्कि सुल्फा, गांजा और नशे के कई तरह के सामान यहां पर स्टॉक किए जाते थे. पुलकित आर्य के कुछ ऐसे दोस्त भी यहां पर आते थे, जिनके लिए विशेष इंतजाम किया जाता था. अलग-अलग तरह की लड़कियां यहां पर आती थीं. वह गेस्ट के रूम में ही रुकती थीं. पुलकित आर्य उनके बारे में कोई भी जानकारी नोट नहीं करने देता था.

पुलकित की पत्नी भी रिजॉर्ट आती थी: वनंत्रा रिजॉर्ट की पूर्व मैनेजर ने बताया कि पुलकित की पत्नी भी कई बार रिजॉर्ट आती जाती रहती थी. पुलकित की पत्नी ने मुझे कई बार समझाया था कि यहां से चली जाए. यहां तक कि वह अपने घर भी ले गई. एक्स मैनेजर ने बताया कि पुलकित अपनी पत्नी और परिवार को दिखाने के लिए चोला बदल लेता था.

पूर्व मैनेजर को भी हवस का शिकार बनाना चाहता था पुलकित: वनंत्रा रिजॉर्ट में काम करने वाली पूर्व मैनेजर ने बताया कि पुलकित ने मेरे पति से कहा अपनी पत्नी को रूम में भेज दो. तब हम दोनों को बहुत अजीब लगा. बातों ही बातों में पूर्व मैनेजर ने बताया कि मैं उस व्यक्ति का नाम नहीं बताना चाहती लेकिन इतना जरूर बताऊंगी कि उन्होंने मुझसे जबरदस्ती रूम में खाना मंगवाने की जिद भी की थी. उस वक्त पुलकित आर्य शराब के नशे में था, लेकिन मैं वहां नहीं गई. इस बात से पुलकित बेहद नाराज हुआ. शुक्र था कि मेरे पति भी मेरे साथ काम करते थे, नहीं तो मेरे साथ कुछ भी हो सकता था.

एक्स मैनेजर ने  बताया कि पुलकित द्वारा रिजॉर्ट के कर्मचारियों के साथ मारपीट गाली गलौज करना आम बात थी. अंकिता की मौत पर एक्स मैनेजर का कहना है कि अंकिता भंडारी को इंसाफ मिलना चाहिए. ऐसे हैवानों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए. एक्स मैनेजर ने ईटीवी भारत को बताया कि आरोपी बड़े लोग हैं. हो सकता है वो उसे भी खोज लें और नुकसान पहुंचाएं.

आज रिजॉर्ट पहुंचेगी SIT और फॉरेंसिक टीम: अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच के लिए गठित की गई एसआईटी की जांच जारी है. फॉरेंसिक टीम एक बार फिर वनंत्रा रिजॉर्ट पहुंच रही है. फॉरेंसिक टीम दोबारा यहां पर सबूतों को इकट्ठा करेगी. इससे पहले वनंत्रा रिजॉर्ट को तोड़े जाने से पहले भी फॉरेंसिक टीम ने सबूत इकट्ठे किए थे. एसआईटी प्रभारी डीआईजी पी रेणुका देवी का कहना है कि फॉरेंसिक जांच में इस्तेमाल होने वाले सभी सबूत सुरक्षित हैं.

अंकिता के शव को भाई ने दी मुखाग्नि: श्रीनगर के आईटीआई घाट उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी का अंतिम संस्कार कर दिया गया है. भाई ने बहन अंकिता के चिता को मुखाग्नि दी है. वहीं, इससे पहले अंकिता की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट को लेकर नाराज लोगों ने बदरीनाथ-ऋषिकेश हाईवे को जाम कर दिया था. बताया जा रहा है कि अंकिता का परिवार पोस्टमार्टम रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं थे और परिजनों ने अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया था.

  • सम्बंधित खबरे

    भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या, सेप्टिक टैंक में मिला शव

    छत्तीसगढ़ के बीजापुर से बड़ी खबर आई है. एक जनवरी से लापता पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या कर दी गई है. चंद्राकर का शव सेप्टिक टैंक में मिला है.बता दें, NDTV के लिए काम…

    एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

    मुंबई। एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. उनके ऊपर यह फायरिंग की घटना शनिवार की रात बांद्रा ईस्ट में हुई है. जहां अज्ञात हमलावरों…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!