फेसबुक पर दोस्ती और शादी का वादा, फिर तस्वीरें अपलोड करने की धमकी

मुंबई। मुंबई में एक महिला के साथ फेसबुक पर दोस्ती, फिर शादी का वादा करके ठगी का मामला सामने आया है. महिला ने आरोप लगाता हुए कहा कि फेसबुक पर उसकी दोस्ती फिरोज सैय्यद से हुई थी और मामला शादी तक पहुंच गया. लेकिन इससे पहले कि शादी होती फिरोज ने कुछ परेशानियों में फंसे होने बात कहकर टाल दिया. महिला ने कहा कि उसके बुरे समय में मदद के लिए 1.7 लाख रुपये भेजे थे. वहीं अब पता चला कि फिरोज ने किसी और से शादी कर ली है. मुंबई की साकीनाका पुलिस ने महिला की शिकायत के बाद बिहार के रहने वाले फिरोज सैय्यद के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है. महिला ने आरोप लगाया है कि फिरोज ने निजी तस्वीरें ऑनलाइन अपलोड करने की भी धमकी दी थी. दरअसल साल 2016 में, पीड़ित महिला एक निजी फर्म के साथ कस्टमर केयर एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत थी. इस दौरान रेत के कारोबारी फिरोज सैय्यद से उसकी फेसबुक पर दोस्ती हुई. 2019 में सैयद ने अपने दोस्त के जरिए मैसेज किया कि वह उससे शादी करना चाहता है, लेकिन उसने मना कर दिया. इस पर सैय्यद ने वीडियो कॉल करके अपनी कलाई काटने का दावा किया. वहीं एक बार नींद की गोलियां खा लीं और अस्पताल में भर्ती हो गया. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि इसके बाद महिला शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हो गई. 2020 में फिरोज सैय्यद ने उसे बताया कि उसकी मां और भाई का निधन हो गया है. वहीं उसने यह भी कहा कि उसका व्यवसाय कोविड के कारण नुकसान में चला गया है. इसकी जानकारी होने पर महिला ने उसकी मदद करने के लिए 2020 और 2021 के बीच, किश्तों में 1.7 लाख रुपये ट्रांसफर किए. महिला ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि उसने दिसंबर 2021 में सैयद की फेसबुक टाइमलाइन पर बधाई संदेश देखे और उसे पता चला कि उसने शादी कर ली है. जब उसने सैय्यद से इसके बारे में पूछा, तो उसने दावा किया कि उसका सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर लिया गया था और वह अभी भी कुंवारा है. महिला ने कहा कि जब उसने उससे अपने पैसे वापस करने के लिए कहा, तो उसने मना कर दिया और उसकी निजी तस्वीरें ऑनलाइन अपलोड करने की धमकी दी. महिला के मुताबिक उसने उसे चेतावनी दी कि उसके राजनीतिक संबंध हैं और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया जा सकता है.

  • सम्बंधित खबरे

    भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या, सेप्टिक टैंक में मिला शव

    छत्तीसगढ़ के बीजापुर से बड़ी खबर आई है. एक जनवरी से लापता पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या कर दी गई है. चंद्राकर का शव सेप्टिक टैंक में मिला है.बता दें, NDTV के लिए काम…

    एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

    मुंबई। एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. उनके ऊपर यह फायरिंग की घटना शनिवार की रात बांद्रा ईस्ट में हुई है. जहां अज्ञात हमलावरों…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!