5 हजार की रिश्वत लेते हुए ASI प्रकाश राजोरिया गिरफ्तार, चालान और राजानामा करने के एवज में मांगी थी रिश्वत

देवास। नगर के निलंबित ASI प्रकाश राजोरिया को उज्जैन लोकायुक्त पुलिस की टीम ने 5000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है. उज्जैन लोकायुक्त DSP सुनील तालान ने मीडिया को बताया कि फरियादी अनिल फुलेरिया से ASI प्रकाश राजोरिया ने सिविल लाइन पुलिस थाने में दर्ज FIR को लेकर रिश्वत की मांग की थी. जिस पर ASI राजोरिया को 5 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. लोकायुक्त की टीम ASI को पकड़कर सिविल लाइन थाने लेकर आई जहां आगे की कार्रवाई की गई.

चालान काटने के एवज में मांगी रिश्वत: लोकायुक्त पुलिस के मुताबिक फरियादी अनिल की बहन की गुमशुदगी मई माह में सिविल लाइन पुलिस थाने में दर्ज हुई थी. उसकी बहन दस्तयाब (बरामद) भी हो गई. जिसकी विवेचना ASI प्रकाश राजोरिया द्वारा की गई थी. इसके बाद अनिल के खिलाफ गुमशुदगी से जुड़े मामले में सिविल लाइन पुलिस थाने में 1 सितंबर को धारा 452,323,504,506,34 IPC में प्रकरण दर्ज किया गया. इस मामले की विवेचना भी ASI प्रकाश राजोरिया के पास थी.

चालान की मूल प्रति जब्त: इस केस का चालान काटने के एवज में और मामले में राजानामा करने के लिए ASI प्रकाश राजोरिया द्वारा रिश्वत मांगी जा रही थी. योजना के अनुसार लोकायुक्त की टीम ने रिश्वत की राशि लेकर आवेदक अनिल फुलरिया को प्रकाश राजोरिया के पास भेजा. तभी पैसे लेते हुए आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. चालान की मूल प्रति ट्रेप की कार्रवाई के दौरान ASI के पास से मिली. जिसे लोकायुक्त पुलिस ने जब्त कर लिया है.

  • सम्बंधित खबरे

    भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या, सेप्टिक टैंक में मिला शव

    छत्तीसगढ़ के बीजापुर से बड़ी खबर आई है. एक जनवरी से लापता पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या कर दी गई है. चंद्राकर का शव सेप्टिक टैंक में मिला है.बता दें, NDTV के लिए काम…

    मनपसंद रिश्ता न करने पर कातिल बनी ‘पापा की परी’, शूटरों से करवा दी पिता की हत्या, मां ने भी दिया साथ, सनसनीखेज हत्याकांड से उठा पर्दा

     देवास। मध्य प्रदेश में देवास के कन्नौद में पिछले दिनों हुई मोटर वाइंडिंग दुकान संचालक के सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश किया। मृतक की हत्या करने वाला कोई ओर नहीं…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!