इंटरनेशनल नंबरों से आपत्तिजनक कॉल करने वाला आरोपी आया क्राइम ब्रांच के शिकंजे में

इंदौर : इंटरनेशनल नंबरों से अश्लील कॉल कर परेशान करने वाला अज्ञात आरोपी, क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्रवाई में पकड़ा गया।आरोपी द्वारा मोबाइल ऐप के जरिए इंटरनेशन नंबर प्राप्त कर, अपनी पहचान छुपाते हुए फरियादी को परेशान किया जा रहा था।दरअसल, फरियादी द्वारा अपराध शाखा में शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसमें फरियादी और उसके परिजनों को अंजान नंबरों से अज्ञात व्यक्ति द्वारा अश्लील कॉल कर परेशान किया जा रहा था।
इसपर क्राइम ब्रांच इंदौर की सोशल मीडिया टीम द्वारा फरियादी को अश्लील कॉल करने वाले अज्ञात आरोपी एवं मोबाइल ऐप की पूरी जानकारी निकालते हुए आरोपी करण पिता सतीश मौर्य निवासी 69/2 बियाबानी केला माता मंदिर के पास, छत्रीपुरा, इंदौर द्वारा कॉल कर परेशान किया जाना पाया गया।
आरोपी करण से पूछताछ करने पर उसने कबूला कि उसके द्वारा मोबाइल ऐप के माध्यम से इंटरनेशनल नंबर प्राप्त कर, अपनी पहचान को छुपाते हुए फरियादी और उसके परिजन को कॉल पर परेशान किया जा रहा था।

क्राइम ब्रांच इंदौर की शिकायत जांच पर आरोपी के विरुद्ध थाना छत्रीपुरा पर अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की गई।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!