सोनिया का ‘प्लान-बी’ तैयार, दोनों पदों से हाथ धोएंगे गहलोत ?

नई दिल्ली : कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी राजस्थान प्रकरण से काफी क्षुब्ध हैं. सूत्रों की मानें तो उन्होंने अपने विश्वस्तों को बड़ी जवाबदेही सौंपी है. इसके अनुसार अब राजस्थान में किसी नए व्यक्ति को सरकार की कमान सौंपी जा सकती है. साथ ही पार्टी अध्यक्ष के लिए अशोक गहलोत के नाम पर विचार नहीं किया जाएगा, ऐसा लगभग तय हो चुका है.

आपको बता दें कि रविवार को मुख्यमंत्री गहलोत के करीब 90 समर्थक विधायकों ने इस्तीफे की धमकी दे दी थी. उनकी मांग थी कि उनके गुट से किसी को सीएम बनाया जाए. सूत्रों ने बताया कि प्लान बी के तहत गहलोत की जगह किसी और को पार्टी अध्यक्ष और सीएम की कुर्सी किसी और नेता को दी जा सकती है. सूत्रों ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए मुकुल वासनिक और सुशील कुमार शिंदे का नाम सबसे आगे चल रहा है. हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि किसी नए नाम पर भी विचार संभव है.

इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ का नाम सामने आया है. उनकी सोनिया गांधी से मुलाकात हुई है. वह एक ट्रॉब्लशूटर के तौर पर जाने जाते रहे हैं. उन्हें गहलोत कैंप को शांत करने के लिए सामने लाया गया है. 2020 में कमलनाथ ने सिंधिया कैंप के विरोध का सामना किया था. इसकी वजह से उनकी सरकार भी गिर गई थी. यूपीए के समय में भी उन्होंने कई मौकों पर पार्टी को किरकिरी से बचाया था. जी-23 नेताओं के विद्रोह की भी उन्होंने काट खोजी थी. जी23 के नेताओं ने पार्टी में आंतरिक चुनाव पर जोर देने को लेकर मांग रखी थी, तब कमलनाथ ने मोर्चा संभाल कर पार्टी को बचाया था.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!