तीसरे विकल्प की तलाश में हैं मप्र के नागरिक, अक्टूबर में करेंगे नए दल का ऐलान – डॉ. मिश्रा

इंदौर : आज समाज में जो परिस्थितियां हैं, उसमें बदलाव के लिए राजनीति ही एकमात्र जरिया है।इसके लिए पढ़े-लिखे तबके को आगे आना होगा। शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और शहरों के मास्टर प्लान जैसे अहम मसलों का इलाज ब्यूरोक्रेसी के पास नहीं है। यह बात पूर्व नौकरशाह डॉ. वरदमूर्ति मिश्रा ने कही। उन्होंने इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में कहा कि प्रदेश की जनता नया विकल्प तलाश रही है।

तीसरे विकल्प की तलाश में हैं मप्र के नागरिक।

भारतीय प्रशासनिक सेवा से निवृत्ति लेकर सियासी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे डॉ. मिश्रा ने कहा कि हर तरफ एक प्रश्न प्रमुखता से उठता है कि आखिर मैंने नौकरी क्यों छोड़ी। मेरा स्पष्ट मानना है कि ब्यूरोक्रेसी में रहते हुए आप स्वास्थ्य शिविर तो लगा सकते हैं, पर एक बेहतर सिस्टम खड़ा नहीं कर सकते। यही हाल शिक्षा, कृषि, रोजगार, नागरिक सुरक्षा जैसे क्षेत्र में भी है। बहुत दुख होता है कि पटवा सरकार के समय जो प्रदेश 4500 करोड़ के कर्ज में था, वह आज 3 लाख करोड़ के कर्ज में डूबा है। ऐसी परिस्थितियों में बड़े सियासी आयोजन न केवल बेमानी हैं बल्कि जनता के साथ छलावा भी है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों ने नागरिकों को निराश और दुखी कर दिया है। आज नागरिक एक तीसरे विकल्प के इंतजार में हैं, जो उनकी आशा-अभिलाषाओं को पूर्ण कर सके।

केवल सड़कें बना देने को विकास नहीं कहते।

उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के जो हालात हैं उसे देखते हुए मेरे जैसे लोग सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाएं यह किसी अपराध से कम नहीं है। डॉ. मिश्रा ने इंदौर के संबंध में कहा कि प्रदेश के सबसे बड़े शहर में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के क्षेत्र में कुछ नहीं हुआ। 56 दुकान को सजाने, गरबों के आयोजन कराने या सड़कें बना देने को विकास नहीं कहते हैं। इतने बड़े शहर के लिए अर्बन प्लानिंग जैसा कुछ भी नहीं हुआ है। बीते 25-30 वर्षों में इंदौर शहर में विकास के नाम पर जितना पैसा खर्च हुआ उसका हिसाब लगाएंगे तो सारी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

प्रदेश में 70 लाख से ज्यादा युवा बेरोजगार।

डॉ. मिश्रा ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि आज प्रदेश में करीब 70 लाख युवा बेरोजगारी से जूझ रहे हैं। अगर हालात नहीं संभाले तो यह बेरोजगारी प्रदेश के लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बिगाड़ देगी। जरूरी है अच्छे, सभ्य और पढ़े लिखे लोग आगे आएं।

नया राजनीतिक दल बनाएंगे।

अपने नए राजनीतिक दल का नाम डॉ. मिश्रा ने उजागर नहीं किया। उन्होंने कहा अक्टूबर माह में इंदौर से ही वे अपने दल का नाम घोषित करेंगे। उन्होंने कहा 2023 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 230 सीटों पर उम्मीदवार उतारे जाएंगे। दल के भविष्य से जुड़े प्रश्न पर उन्होंने कहा कि मैं अपना कैरियर दाव पर लगाकर आया हूं। मैंने महसूस किया है कि प्रदेश के दुखी नागरिक एक तीसरे विकल्प की तरफ आशाभरी नजरों से देख रहा है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!