छत्तीसगढ़ में ऑपरेशन लोटस: रेणु जोगी का आरोप, ‘JCCJ को क्षति पहुंचाने की कोशिश’

रायपुर: धर्मजीत सिंह के जोगी कांग्रेस से निष्कासन पर जेसीसीजे चीफ रेणु जोगी ने चुप्पी तोड़ी है. जेसीसीजे सुप्रीमो रेणु जोगी और प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने इस मुद्दे पर रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस ली. पार्टी सुप्रीमो रेणु जोगी ने कहा कि, ” मेरे राजनीतिक जीवन का सबसे दुखद पल है . जिनको मैं अपना छोटा भाई मानती थी, उनको मेरे ही हाथों से निष्कासित करना पड़ा है.”

रेणु जोगी ने बीजेपी पर साधा निशाना: भाजपा ने ऑपरेशन लोटस से महाराष्ट्र में सत्ता हासिल की. वहां एकनाथ शिंदे को सीएम बनाया गया स्वर्गीय अजीत जोगी के सपनों की पार्टी जैसे महाराष्ट्र में शिवसेना, झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में हमारी पार्टी को क्षति पहुंचाने की कोशिश की गई. बीजेपी द्वारा जनता जोगी कांग्रेस को पार्टी में विलय करने का प्रयास किया जा रहा है. छत्तीसगढ़ में ऑपरेशन लोटस करने का प्रयास किया गया.

जेसीसीजे के खिलाफ हो रही साजिश: रेणु जोगी ने कहा कि “सूत्रों से यह जानकारी मिली थी कि साजिश हो रही है. मुझे बिना जानकारी दिए 27 अगस्त को हमारे दल के प्रमुख नेता धर्मजीत सिंह केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम में शामिल हुए. भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की. मैं जब अस्पताल में भर्ती थी, दोनों विधायक दिल्ली में रहते हुए भी स्वास्थ्य की जानकारी नहीं लिए और ना ही मुझसे मिलने आए. भाजपा की पूर्व प्रभारी डी पुरंदेश्वरी से मिलते रहे और साजिश करते रहे”.

बीजेपी में जोगी कांग्रेस का विलय नहीं हो सकता: बीजेपी में जनता जोगी कांग्रेस का विलय स्वर्गीय जोगी जी की आत्मा को ठेस पहुंचाना और उनका अपमान करना होगा. जनता जोगी कांग्रेस का कभी भाजपा में विलय नहीं हो सकता

सम्बंधित खबरे

मौसम विभाग ने जताई संभावना,झमाझम बारिश से भीगेगा पूरा छत्तीसगढ़ अगले 5 दिन

रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है. अगले 5 दिनों तक अधिकतर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ…

छत्तीसगढ़-पहलगाम हमले में मारे गए दिनेश का अंतिम संस्कार:बेटे शौर्य ने दी मुखाग्नि, पत्नी बेहोश हुईं, पाकिस्तानी झंडे पर थूक रहे लोग

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मारे गए छत्तीसगढ़ के कारोबारी दिनेश मिरानिया का रायपुर में अंतिम संस्कार किया गया। कारोबारी के बेटे शौर्य ने मुखाग्नि दी है। अंतिम यात्रा में…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!