कलेक्टर के निर्देश पर जनदर्शन में पहुॅची संगीता का तत्काल बना राशन कार्ड

बालोद:  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देशानुसार आम लोगों के समस्याओं के निराकरण हेतु कलेक्टोरेट बालोद में प्रत्येक कार्य दिवसों में आयोजित होने वाली कलेक्टर जनदर्शन आम लोगों के लिए अत्यंत लाभप्रद सिद्ध हो रहा है। जनदर्शन में पहुॅचे सुदूर अंचल सहित जिले के सभी क्षेत्रों के लोगों की मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई होने से प्रतिदिन जनदर्शन में पहुॅचने वाले लोग बालोद जिला प्रशासन की इस नई व्यवस्था की भूरी-भूरी सराहना कर रहे हैं। जनदर्शन में आज कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर खाद्य विभाग के अधिकारियों ने राशन कार्ड बनाने की मंग लेकर पहुॅची गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम रेंगाकठेरा निवासी संगीता कुम्भकार को तत्काल नया राशन कार्ड प्रदान किया। कलेक्टर डॉ. सिंह के त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई के फलस्वरूप संगीता कुम्भकार को नया राशन कार्ड मिलने पर वे बहुत ही प्रसन्नचित नजर आ रहीं थी। उन्होंने कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह एवं बालोद जिला प्रशासन की प्रत्येक कार्यदिवसों में आयोजित होने वाले जनदर्शन की नई व्यवस्था की सराहना करते हुए हृदय से धन्यवाद दिया।
जनदर्शन में आज ग्राम कनेरी निवासी ललिता बाई, ग्राम भरदा निवासी मिथुन राम साहू, गुण्डरदेही के जयकिशन, ग्राम भरदा निवासी अमृत लाल देवांगन एवं किरण धनकर, कुसुमकसा निवासी अनिल सुथार आदि ने भी कलेक्टर से भेंट कर अपने मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर डॉ. सिंह ने संबंधित विभाग के अधिकारियां को तलब कर आम लोगों से प्राप्त आवेदनों के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

  • सम्बंधित खबरे

    कुख्यात नक्सली देवा के भाई समेत चार खूंखारों ने किया सरेंडर, 20 लाख के हैं इनामी

    छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों के पीएलजीए (PLGA) बटालियन को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, मुठभेड़ों में लगातार नक्सली कमांडरों की मौत से घबराकर पीएलजीए बटालियन के चीफ बारसे देवा…

    बस्तर दशहरा के मुख्य आकर्षण फूल रथ परिक्रमा की शुरुआत, माई जी के छत्र को रथारूढ़ कर कराया गया भ्रमण

    जगदलपुर। विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा उत्सव का शुभारंभ काछनगादी रस्म के साथ हो चुका है. नवरात्रि के पहले दिन जोगी बिठाई की रस्म भी पूरी कर ली गई है. जिसके बाद…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!