कमलनाथ का सियासी अंदाज, बीजेपी नेताओं को बुलाकर सुनी बात, जाने क्या था मामला

भोपाल। मध्य प्रदेश की सियासत में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का एक अलग सियासी अंदाज देखने को मिला. भोपाल में कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा की ब्राह्मणों को लेकर की गई टिप्पणी पर बीजेपी के नेता सड़कों पर उतर आए और कमलनाथ के बंगले पर हंगामा करने लगे. काफी देर हंगामा करने के बाद बीजेपी नेताओं को कमलनाथ ने अपने बंगले बुला लिया और पूरे मामला को समझा.

KK Mishra Controversial Statement

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का एक अलग सियासी अंदाज देखने को मिला.

कमलनाथ का अलग अंदाज: भोपाल बीजेपी जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी ने कमलनाथ को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि आप के प्रवक्ता ने ब्राह्मण समाज का अपमान किया है. बंगले के बाहर निकलने के बाद बीजेपी जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी ने कहा कि कमलनाथ ने उनकी बात को सुना और के के मिश्रा के बयान पर नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा कि इस तरह से केके को किसी भी समाज पर टिप्पणी नहीं करना चाहिए. हालांकि कमलनाथ का बीजेपी नेताओं को बुलाना सत्ता के गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है.

के.के मिश्रा के बयान पर मचा बवाल: कांग्रेस मीडिया अध्यक्ष झाबुआ कलेक्टर को हटाए जाने को लेकर टिप्पणी कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने ब्राह्मण समुदाय को गालियां देते हुए कहा की ब्राह्मण बीजेपी की चमचा गिरी करते हैं. मिश्रा के बयान का यह वीडियो वायरल होने के साथ ब्राह्मण संगठनों ने के.के मिश्रा के कांग्रेस से निष्कासन की मांग की है. ब्राम्हण संगठनों का आरोप है कि खुद ब्राह्मण होते हुए मिश्रा समाज का अपमान कर रहे हैं.

सम्बंधित खबरे

‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!