भाजपा की निगाहें दक्षिण भारत की 129 लोकसभा सीटों पर

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनाव की रणभेरी बजा दी है। दक्षिण भारत के 5 राज्यों के सारथी तय कर दिए गए हैं। हिंदुत्व की पताका लेकर दक्षिण भारत के राज्यों में जीत हासिल करने के लिए रथ तैयार हैं।
दक्षिण भारत के राज्यों में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी जीत के लिए हिंदुत्व के ध्रुवीकरण को लेकर बड़ी रणनीति तैयार की है। स्थानीय भाषा एवं जाति समीकरण को हिंदुत्व के ध्रुवीकरण से तोड़कर भाजपा अपना2024 का अश्वमेघ यज्ञ दक्षिण के राज्यों से शुरू करेगी।
हैदराबाद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मिशन साउथ के रोडमैप को अंतिम स्वरूप दे दिया गया है। डेढ़ साल को तीन चरणों में बांटा गया है। तेलंगाना की कमान टीआरएस से टूटकर आए एटला राजेंद्र को दी गई है। केरल की कमान पीटी उषा, आंध्रा की कमान विजयेंद्र प्रसाद, कर्नाटक की कमान वीरेंद्र हेगड़े और तमिलनाडु की कमान इलैयाराजा को सौंपी गई है।
भाजपा यहां पर संघ की पृष्ठभूमि आए संगठन के प्रचारकों को बड़ी संख्या में मैदान में उतार रही है। वहीं गैर राजनीतिक और फिल्मी अभिनेताओं का जमावड़ा तैयार कर रही है। ताकि स्थानीय जनता को
वंशवादी और परंपरागत आधार से दूर करते हुए,उन्हें हिंदुत्व से जोड़ा जा सके। इसके लिए रणभूमि तेलंगाना बनाई गई है। जहां से पांचों राज्यों की जीत का अभियान पूर्ण होगा।
2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी किसी किस्म का जोखिम लेना नहीं चाहती है। उत्तर भारत के राज्यों में यदि उसे कोई नुकसान होता भी है। तो उसकी पूर्ति दक्षिण भारत के राज्यों से करने की रणनीति भाजपा ने तैयार कर ली है। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को भी भाजपा संगठन ने गंभीरता से लिया है। अगले 18 महीने सत्ता और संगठन दोनों को इस युद्ध में झोंकने की तैयारी को अंतिम स्वरूप दे दिया है। भाजपा को विश्वास है कि दक्षिण भारत के राज्यों में उसकी हिंदुत्व की पताका सभी राज्यों में बड़ी तेजी के साथ फहराएगी।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!