मध्य प्रदेश में बाढ़ : बर्बादी की निशानियों के बीच गूंजती आवाज़-इतनी शक्ति हमें दो दयानिधे

मंदसौर. मंदसौर (mandsaur)में बर्बादी की बारिश (heavy rainfall)के बाद अब धीरे-धीरे इलाके की तस्वीर सामने आ रही है. कुछ गांव ऐसे हैं जहां सब कुछ तबाह हो गया. उन्हीं में से एक है अरनिया निज़ामुद्दीन गांव जहां बाढ़ बर्बादी के निशान छोड़ गयी है. लेकिन जीवन कभी ख़त्म नहीं होता, इसलिए इस गांव के हौंसला पसंद बच्चे गा रहे हैं- इतनी शक्ति हमें दो दयानिधे, कर्तव्य मार्ग पर डट जाएं.

बारिश सब बहा ले गयी-मंदसौर ज़िले के अरनिया निजामुद्दीन गांव में आई बर्बादी की बारिश अपने साथ सब कुछ बहा कर ले गई.घर उजड़ गए,रोज़मर्रा का खाने पीने का सामान बाढ़ में बह गया.सोमली नदी में उफान सब कुछ अपने साथ बहाकर ले गया. लेकिन गांव के बच्चों कीं आंखों में सपने अभी भी ज़िंदा हैं. अभी भी बच्चे भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि वे उन्हें इतनी शक्ति दें कि कर्तव्य मार्ग पर डट जाएं.
डूब गया था ये गांव-गांव की तस्वीरें झकझोर देने वाली हैं.लेकिन बच्चों का हौसला आज भी वही है.सोमली नदी में बाढ़ के कारण अरनिया निजामुद्दीन गांव पूरी तरह से डूब गया था. यहां तक कि अल्लाह ओर ईश्वर के घर भी सुरक्षित नहीं बचे. इन बच्चों और उनके माता-पिता ने किसी तरह अपनी जान बचाई.
बाढ़ बहा ले गयी कॉपी-किताब- अब धीरे-धीरे तिनका-तिनका करके ये अपनी गृहस्थी खड़ी कर रहे हैं.अभी भी लोगों के घर में खाना पीना और चाय नहीं बन रही है.स्वयंसेवी संगठन इन्हें खाना-पीना मुहैया करा रहे हैं. बच्चों का स्कूल भी पूरी तरह से पानी में डूब गया था. बच्चों के पढ़ने की किताबें बह गईं या खराब हो गईं.गांव में एमपीईबी के अधिकारी मौजूद हैं और विद्युत सप्लाई शुरू करने की कोशिश कर रहे हैं. स्वास्थ्य अमला भी मौजूद है कि यहां पर बाढ़ के बाद बीमारी न फैल जाए. सरकारी महकमा व्यवस्था सुधारने में लगा है, लोगों को शासन की ओर से 50 किलो अनाज मिला है.
मंदसौर जिले में चंबल शिवना सहित सारे नदी नाले उफान पर थे.दर्जनों गांव उनकी चपेट में आ गए. अब सबकी बस यही दुआ है कि बच्चों की प्रार्थना कबूल हो और यह गांव फिर से अपने पैरों पर खड़ा हो जाए.

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!