SCO की समरकंद बैठक में शामिल होने आज रवाना होंगे PM मोदी, कल का दिन अहम

नई दिल्ली: ताशकंद के समरकंद में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2022 में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रवाना होंगे. वह वहां रूसी राष्ट्रपति पुतिन , चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग , ईरानी राष्ट्रपति, पाकिस्तान के पीएम से मिल सकते हैं.

कल का दिन होगा अहम
इस बैठक का सबसे अहम दिन 16 सितंबर यानी कल होगा. दरअसल, सबसे पहले नेताओं का ग्रुप फ़ोटो होगा. यह पहला मौका होगा जब पीएम नरेंद्र मोदी, रूसी राष्ट्रपति पुतिन, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और पाकिस्तानी पीएम शाहबाज़ शरीफ़ समेत अन्य नेता साथ होंगे. इस दौरान इस बात की संभावना जताई जा रही है कि औपचारिक फ़ोटो के बाद नेताओं की अपने सीमित अधिकारियों के साथ रेस्ट्रिक्टेड फ़ॉर्मेट में बैठक होगी. इसके बाद सभी एलसीओ सदस्य देशों के प्रतिनिधिमंडल और ऑब्ज़र्वर का दर्जा रखने वाले मुल्कों और संगठनों के प्रतिनिधि भी बैठक में शरीक होंगे. इसी दौरान पीएम मोदी का भी औपचारिक भाषण होगा. इस बैठक के बाद समरकंद मीटिंग के दस्तावेज़ों पर दस्तख़त होंगे. औपचारिक दोपहर भोज के साथ यह बैठक ख़त्म होगी.

एससीओ (SCO) मतलब शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन. इसमें सदस्य देशों की संख्या 8 है. इनके नाम भारत, कज़ाख़िस्तान, किर्गीजस्तान, चीन, रूस, पाकिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान व उज़बेकिस्तान हैं. अब बात अगर ऑब्ज़र्वर देश की करें तो इसमें अफ़ग़ानिस्तान, बेलारूस, ईरान (समरकंद की बैठक में ईरान सदस्य के तौर पर शामिल हो जाएगा) और मंगोलिया शामिल हैं. इसके पार्टनर देशों में अज़रबैजान, अर्मेनिया, कंबोडिया, नेपाल, तुर्की, नेपाल और श्रीलंका हैं.

क्या है अहमियत
इस संगठन की अहमियत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इसके सदस्यों के पास दुनिया की क़रीब आधी आबादी वाले देश, ऐसे मुल्क जिनके पास दुनिया का 22 प्रतिशत भूभाग और 20 प्रतिशत जीडीपी है.

सम्बंधित खबरे

40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!