केंद्रीय कर्मचारी के मौज, तेजस ट्रेनों में फ्री या कम कीमतों में कर सकते हैं यात्रा

नई दिल्ली । अगर आप भी केंद्रीय कर्मचारी हैं, तब आपके के लिए अच्छी खबर है। केंद्रीय कर्मचारी तेजस ट्रेनों में फ्री या कम कीमत यानी रियायती दरों पर सफर कर सकते हैं। ये छूट उनके आधिकारिक दौरों के लिए मिलेगी। दरअसल, वित्त मंत्रालय ने नोटिस जारी कर बताया कि सरकारी केंद्रीय कर्मचारी अब तेजस ट्रेनों में फ्री या कम कीमत पर सफर कर पाएंगे।
मंत्रालय के नोटिस के मुताबिक, अधिकारियों ने आधिकारिक यात्रा के लिए तेजस एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रा में रियायत देने को लेकर विचार किया। इसके बाद सरकार ने इसकी इजाजत दे दी। बताया जाता हैं, कि ये छूट दी गई ट्रेनों के अलावा टूर, ट्रेनिंग, ट्रांसफर और रिटायरमेंट यात्रा के लिए भी लागू होगी। तेजस एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रा करने की एलिजिबिलिटी, वहीं होगी जो शताब्दी ट्रेनों के लिए है।
ट्रेन यात्रा के लिए कौन से कर्मचारी फायदा उठा सकते हैं, यह कर्मचारियों के वेतन पर निर्भर करता है। पात्र सरकारी अधिकारियों को प्रीमियम ट्रेनों, प्रीमियम तत्काल ट्रेनों, राजधानी, शताब्दी, दुरंतो ट्रेनों में सफर करने की इजाजत होती है। वह कम किराए या मुफ्त में यात्रा कर सकते हैं। एक अधिकारी के मुताबिक मंत्रालय ने नोटिस जारी करके तेजस ट्रेनों को प्रीमियम ट्रेनों की लिस्ट में डाल दिया है। सरकार के ऐसा करने से केंद्र सरकार के कर्मचारी आधिकारिक टूर के लिए इन ट्रेनों से यात्रा कर सकते हैं।
बता दें कि तेजस के कोच अपग्रेड हैं। इसका निर्माण रेल कोच फैक्ट्री, कपूरथला में हुआ है। 20 डिब्बों वाली ये देश की पहली ट्रेन हैं, जिसके सभी डिब्बों में स्वचालित दरवाजे हैं। साथ ही हर डिब्बे में चाय व कॉफी की वेंडिंग मशीन लगी है। प्रत्येक सीट पर एलसीडी स्क्रीन और वाई-फाई की सुविधा है। तेजस राजधानी एक्सप्रेस सेमी हाई स्पीड ट्रेन है, जिसे भारतीय रेलवे चला रही है। तेजस एक्सप्रेस आधुनिक सुविधाओं वाली मध्यम तेज गति वाली भारतीय रेल की ट्रेन है। इसकी अधिकतम गति 160 किमी है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!