पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति के बीच बैठक को लेकर संशय

नई दिल्ली । उज्बेकिस्तान के समरकंद में एससीओ शिखर सम्मेलन में पीएम नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच मुलाकात को लेकर अभी भी संशय है। जबकि बड़ी बैठक से पहले भारत-चीन सीमा पर गोगरा-हॉट स्प्रिंग्स में दोनों देशों की सेनाओं की वापसी को सुनिश्चित किया गया। दोनों नेता उज्बेकिस्तान में एससीओ शिखर सम्मेलन में मिलने वाले हैं, लेकिन किसी भी पक्ष ने उनके बीच अलग से बैठक होने की पुष्टि नहीं की है। जबकि रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ पीएम मोदी की शुक्रवार को बैठक हो सकती है।
बीजिंग में प्रेसवार्ता में चीन ने कहा कि उसके पास राष्ट्रपति शी जिनपिंग और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच अलग से मुलाकात के बारे में कोई जानकारी नहीं है। जबकि सूत्रों ने उल्लेख किया कि शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी की बहुत ज्यादा द्विपक्षीय बैठकें होने की संभावना नहीं है। हालांकि शी के साथ द्विपक्षीय बैठक की संभावना को पूरी तरह से खत्म नहीं माना जा सकता है। एससीओ शिखर सम्मेलन से ठीक पहले लद्दाख में तनाव घटाने की कोशिश से यह अनुमान लगा जा रहा था कि पीएम मोदी और शी जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बैठक की उम्मीद बन सकती है।
सूत्रों ने बताया कि पीएम मोदी और पुतिन के बीच एक बैठक की संभावना पर चर्चा चल रही है। क्रेमलिन ने कहा था कि पुतिन समरकंद में कई द्विपक्षीय बैठकें कर सकते हैं। हालांकि दौरे में पीएम मोदी का मेजबान देश उज्बेकिस्तान के प्रमुख के साथ द्विपक्षीय बैठक में शामिल होना तय है। पीएम मोदी और ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के बीच बैठक का समय भी तय करने की कोशिश जारी हैं। ईरान अपना कच्चा तेल भारत को फिर से निर्यात करना चाहता है। वह बैठक के लिए बेहद उत्सुक है। बहरहाल पीएम मोदी और पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ के बीच मुलाकात का कोई प्रस्ताव नहीं है।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!