ए बी रोड स्थित इंडस्ट्रीज हाउस के सामने निर्माणाधीन बिल्डिंग पर अवैध निर्माण को निगम ने किया ध्वस्त

इंदौर :!आयुक्त प्रतिभा पाल के निर्देश शहर में अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई निरंतर जारी है इसी क्रम में आज ए बी रोड इंडस्ट्रीज हाउस के सामने निर्माणाधीन बिल्डिंग पर अवैध निर्मित व्यावसायिक बिल्डिंग पर निगम का बुलडोजर चला और रिमूव कार्यवाही की गई!

विदित हो कि ए बी रोड पर निर्मित व्यावसायिक बिल्डिंग में पार्किंग फ्लोर के ऊपर प्रथम तल पर 1.2 मीटर की बालकनी से फ्रंट MOS के तल तक पहुचने के लिए प्रत्येक दुकान के सामने फ्रन्ट mos में पक्की सीढ़ियों का निर्माण कर आगे के खुले भाग पर अतिक्रमण किया गया है,जिससे पब्लिक स्पेस खत्म हुआ जिससे सामान्य जन को आवागमन में असुविधा होती साथ ही पहले तल की छत की ऊंचाई को कम करके स्वीकृत मानचित्र का उल्लंघन किया।
इसके अतिरिक्त टेरेस फ्लोर पर 12.5 मीटर की स्वीकृत ऊंचाई के अतिरिक्त लगभग ९ मीटर ऊंचाई में लगभग 2000 वर्ग फीट की स्लैब डाली गई है जिसके नीचे 2 फ्लोर में कमरे एवं बाथरूम का निर्माण किया गया है। इस ऊंचाई के कारण फायर सेफ्टी एवं आपातकालीन स्थितियों में विपरीत परिस्थिति का निर्माण हो सकता है। साथ ही सड़क सेटबैक की भूमि पर भी अनाधिकृत कब्जा किया जाकर सिमेंटीकरण किया गया।
इन उल्लंघन के वावजूद संबंधित द्वारा कुछ दुकाने किरायेदारों ब्रांड्स” जुडिओ” एवं “डेकाथालन ” को देकर आंतरिक सज सज्जा का काम शुरू करना भी यह दिखाता है कि बिना कार्यपूर्णता ,अधिभोग प्रमाण पत्र एवं फायर noc के ही भवन को अनाधिकृत रूप से चालू करने की मंशा थी ।
इस संबंध में संबधित को 31/3/22 के आदेश द्वारा उल्लंघन प्रकार एवं अनुज्ञा विपरीत निर्माण हटाने की अपेक्षा की गई । पुनः 20/5/ 22 एवं 12/9/22को भी नीलू पंजवानी को सुधार हेतु नोटिस दिया गया किन्तु इसके बाद भी भवन में कोई सुधार नही किया गया जिसके फलस्वरूप आज अनुज्ञा विपरीत अवैध निर्माण हटाने की कार्यवाही की गई।

कार्यवाही में चार पोकलेन मशीन पांच जेसीबी डेढ़ सौ कर्मचारी द्वारा अंजाम दिया गया कार्यवाही के दौरान अपर आयुक्त संदीप सोनी एसडीएम प्रतुल सिन्हा उपायुक्त लता अग्रवाल भवन अधिकारी अनूप गोयल गजल खन्ना भवन निरीक्षक अंकेश एवं अन्य उपस्थित थे!

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!