CM शिवराज ने किया ‘मोदी@20’ का विमोचन, बोले- देश के लिए वरदान हैं PM मोदी

इंदौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के लिए भगवान का सबसे बड़ा वरदान है, मोदी के नेतृत्व में देश का मान-सम्मान अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा है. दरअसल यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को इंदौर में आयोजित मोदी@20 पुस्तक के अनावरण समारोह में कही, इस दौरान उन्होंने पुस्तक का अनावरण किया. यह पुस्तक 22 विषय विशेषज्ञों, प्रसिद्ध पेशेवर, व्यक्तित्व और बुद्धिजीवी, के विचारों और अनुभवों का एक संकलन है.

क्रार्यक्रम में ये हुए शामिल: इस क्रार्यक्रम में संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, सांसद शंकर लालवानी, पूर्व महापौर कृष्णमुरारी मौघे, इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायकगण मालिनी गौड, रमेश मेंदोला, आकाश विजयवर्गीय, सत्यनारायण सतन, सावन सोनकर, गौरव रणदिवे, राजेश सोनकर, मधु वर्मा भी मौजूद रहे.

हर संकट में नागरिकों के साथ खड़े रहे हैं पीएम: कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि, “प्रधानमंत्री मोदी के मुख्यमंत्रित्व काल में गुजरात के भूकंप तथा प्रधानमंत्रित्व काल में कोरोना के दौरान आपदा प्रबंधन के बेहतर कार्य देखे गए हैं, भूकंप हो या कोरोना के संकट काल आदि आपदा में नागरिकों के साथ अपनत्व के भाव से खड़े रहे हैं. उन्होंने संकट से निजात दिलाया, कोरोना के टीके बनाकर वर्तमान एवं भविष्य को सुरक्षित किया है. मुख्यमंत्री चौहान ने आगे कहा कि, “प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कश्मीर से धारा-370 को समाप्त किया गया, नया कानून बनाकर तीन तलाक की कुप्रथा से महिलाओं को मुक्ति दिलाई गई. उनके प्रधानमंत्रित्व काल में सभी बाधाएं हटाकर अयोध्या में विशाल राम मंदिर बनाया जा रहा है.”

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!