अनंत चतुर्दशी पर निकली झांकियों के कारवां

इंदौर में अनंत चतुर्दशी के मौके पर शुक्रवार देर रात तक झांकियां निकलती रहीं। इस दौरान पूरा शहर भगवान गणेश की भक्ति से सराबोर नजर आया। शहर में दो साल बाद बिना किसी पाबंदी के चतुर्दशी का जुलूस निकला। इस वजह से लोगों में काफी उत्साह और जोश नजर आया। ऊपर दिए गए वीडियो बटन पर क्लिक करके आप झांकियों के नजारे देख सकते हैं।

अनंत चौदस पर शुक्रवार शाम 6 बजे से झिलमिलाती व नयनाभिराम झांकियों का कारवां इंदौर के परंपरागत रास्तों पर निकला। शाम 6 बजे कलेक्टर मनीष सिंह और पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र ने खजराना गणेश की झांकी का पूजन किया। इसके बाद सभी मिलों की झांकियां निकलना शुरू हुई। यह क्रम पूरी रात तक चलता रहा। अखाड़े प्रदर्शन करते रहे। पहलवानों ने भी करतब दिखाए। बैंड बाजों के साथ भी लोग नाचते-गाते चल रहे थे। इस वीडियो में ड्रोन वीडियो के भी नजारे देख सकेंगे।

मालवा मिल को प्रथम व हुकुमचंद मिल की झांकी को द्वितीय पुरस्कार
चल समारोह निकलने के बाद झांकी निर्णायक समिति द्वारा पुरस्कारों की घोषणा की गई। इसमें मालवा मिल की ब्रिज की झांकी को प्रथम व राजकुमार मिल की ‘मेरा रंग दे बसंती’ झांकी को द्वितीय पुरस्कार मिला। तृतीय पुरस्कार हुकुमचंद मिल की ‘कालिया नाग’ व स्वदेशी मिल की ‘ब्रज की लट्‌ठमार होली’ को मिला है।

दो हाथ की बनेठी वर्ग में छोगालाल उस्ताद व्यायामशाला को प्रथम इसी प्रकार अखाड़ों में दो हाथ की बनेठी वर्ग में छोगालाल उस्ताद व्यायामशाला को प्रथम, मां हरसिद्धि व्यायामशाला एवं महावर कोली समाज उषा नगर को द्वितीय पुरस्कार मिला है। तृतीय पुरस्कार महाबलेश्वर व्यायामशाला को मिला है। सार्वजनिक अहिरवार समाज चैतन्य व्यायामशाला तथा केसरी नंदन व्यायामशाला कैलोद हाला को विशेष पुरस्कार मिला है।

एक हाथ के पटे वर्ग में चंद्रपाल उस्ताद व्यायामशाला को प्रथम
एक हाथ के पटे वर्ग में चंद्रपाल उस्ताद व्यायामशाला को प्रथम, बिंदा गुरु व्यायामशाला एवं पवनपुत्र व्यायामशाला को द्वितीय तथा महावीर व्यायामशाला को तृतीय पुरस्कार मिला है। महिला अखाड़ा वर्ग में श्री रामनाथ गुरु व्यायामशाला को प्रथम पुरस्कार मिला है।

बालक वर्ग में दास व्यायामशाला प्रथम, मोहन सिंह उस्ताद व्यायामशाला द्वितीय इसी प्रकार बालक वर्ग में अमन वर्मा(दास व्यायामशाला) को प्रथम, दक्ष पवार एवं हर्ष यादव(श्री मोहन सिंह उस्ताद व्यायामशाला) को द्वितीय पुरस्कार मिला है। दया चौधरी(ब्रजलाल गुरु व्यायामशाला नयापुरा) व सक्षम राजपूत(वीर बलवंत गुरु व्यायामशाला) को तृतीय पुरस्कार तथा आयुष कौशल (सुभाष व्यायामशाला) को विशेष पुरस्कार मिला है।

बालिका वर्ग में कल्लन गुरु व्यायामशाला प्रथम बालिका वर्ग में कीर्ति जरिया (कल्लन गुरु व्यायामशाला) को प्रथम, प्रतीक्षा आर्य (एकलव्य व्यायामशाला) को द्वितीय तथा मेघा वर्मा (श्री दास हनुमान व्यायामशाला) को तृतीय पुरस्कार मिला है.

सम्बंधित खबरे

इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!