इंदौर का आकाश नमकीन खरीदेगी रिलायंस

इंदौर :सॉफ्ट ड्रिंक ब्रांड कैंपा के अधिग्रहण के बाद रिलायंस रिटेल अपने पोर्टफोलियो में इंदौर की कंपनी आकाश नमकीन प्राइवेट लिमिटेड का अधिग्रहण करने वाला है। कंपनी रतलामी सेव, चिवड़ा और भेल जैसे नमकीन बनाती है। उसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में बेसन के लड्डू, गुलाब जामुन और सोन पापड़ी जैसी पारंपरिक मिठाइयां है। ऐसे में यहां हम आपको आकाश नमकीन के बारे में बता रहे हैं।

1936 में हुई थी आकाश नमकीन की शुरुआत
आकाश नमकीन की शुरुआत साल 1936 में मध्य प्रदेश की बिजनेस कैपिटेल इंदौर से हुई थी। कंपनी के पास इंदौर में इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के प्रोडक्ट प्रोड्यूज करने के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट है। कंपनी के पास 7 को-पैकिंग यूनिट भी हैं। पूर्वी भारत में 4, उत्तरी भारत में 2 और पश्चिमी भारत में 1 यूनिट। अमेरिका, यूरोप, मिडिल ईस्ट, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और श्रीलंका में इसके प्रोडक्ट एक्सपोर्ट होते हैं।

रिलायंस तेजी से बढ़ा रहा प्रोडक्ट पोर्टफोलियो
पिछले महीने अपनी 45वीं एनुअल जनरल मीटिंग में रिलायंस रिटेल ने कहा था कि वह FMCG मार्केट में एंट्री लेगा। इसी के तहत वो अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को तेजी से बढ़ा रहा है। आकाश नमकीन के अलावा उसकी कार्बोनेटेड बेवरेज ब्रांड बिग कोला के मैन्युफैक्चरर AGE इंडिया के साथ बात चल रही है। दोनों के जॉइंट वेंचर एग्रीमेंट पर साइन करने की उम्मीद है।

इनसाइट कॉस्मेटिक्स में कंट्रोल स्टेक खरीदी
रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड ने हाल ही में मेकअप और पर्सनल केयर ब्रांड इनसाइट कॉस्मेटिक्स में कंट्रोल स्टेक खरीदी थी। उसकी सूरत बेस्ड हजूरी बेवरेजेज के साथ सोस्यो ब्रांड को भी खरीदने पर बातचीत चल रही है। स्नैक टैक ब्रांड के तहत रिलायंस इंस्टेंट नूडल्स और सूप, बिस्कुट, नमकीन, मिठाई, पास्ता, सेंवई, केचप और जैम बेचती है।
गुड लाइफ ब्रांड के तहत आटा, खाने का तेल, चावल, दालें, सूखे मेवे, मसाले, नमक, चीनी उपलब्ध हैं। ओलिव ऑयल सीज ब्रांड के तहत बेचा जाता है। यह बबल्स एंड येह! लेबल के तहत बेवरेज भी बेचता है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!