एयरपोर्ट से बिजासन मंदिर की ओर जानेवाला मार्ग होगा बंद

इंदौर : इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल के विस्तार के लिए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने शुक्रवार को 20 एकड़ जमीन प्रबंधन को सौंप दी है। इससे एयरपोर्ट की विस्तार योजनाएं तो आकार ले पाएंगी, लेकिन बिजासन मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं की राह मुश्किल हो जाएगी। एयरपोर्ट प्रबंधन इसी महीने जमीन पर तार फेंसिंग करते हुए एयरपोर्ट से बिजासन की ओर जाने वाले मार्ग को बंद करने की तैयारी में है। ऐसा होने पर दर्शनार्थियों को पांच किलोमीटर का अतिरिक्त सफर करते हुए बिजासन मंदिर पहुंचना पड़ेगा।

एयरपोर्ट के नए टर्मिनल के सामने बिजासन टेकरी के नीचे की इस जमीन को लेकर एयरपोर्ट प्रबंधन लंबे समय से मांग कर रहा था। लंबे इंतजार के बाद जमीन मिलते ही प्रबंधन ने इस पर विस्तार योजना के लिए मुख्यालय को जानकारी भेजी है। अधिकारियों का कहना है कि चूंकि यह जमीन अब प्रबंधन को मिल गई है और इस पर विस्तार योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाना है, इसलिए इस पर इसी माह तार फेंसिंग करते हुए रास्ते को बंद कर दिया जाएगा। बिजासन या आगे धार रोड पर जाने वाले लोगों को सुपर कॉरिडोर एक्सटेंशन से होकर जाना होगा। इससे बिजासन के साथ ही धार रोड की ओर जाने वाले वाहन चालकों की राह भी लंबी हो जाएगी।

पांच किमी लंबा रास्ता तय करना पड़ेगा।

बिजासन मंदिर अब वाहन से जाना है तो पांच किलोमीटर लंबा रास्ता तय करना पड़ेगा।
एयरपोर्ट से बिजासन की ओर जाने वाले मौजूदा रास्ते को बंद किए जाने के बाद बिजासन मंदिर जाने वाले श्रद्धालु अगर वाहन से बिजासन टेकरी पर जाना चाहते हैं तो उन्हें एयरपोर्ट से सुपर कॉरिडोर चौराहा होते हुए कॉरिडोर के एक्सटेंशन रोड से वापस बिजासन की ओर आने वाले दिलीप नगर के रास्ते से होते हुए बिजासन की चढ़ाई के रोड पर पहुंचना होगा। यह मार्ग पांच किलोमीटर लंबा है। हालांकि पैदल टेकरी पर जाने वालों के लिए सेंट्रल स्कूल के पास का सीढिय़ों का रास्ता पहले की ही तरह खुला रहेगा।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!