CM शिवराज का दावा, आने वाले 10 वर्षो में हैदराबाद और बेंगलुरु जैसे शहरों को पीछे छोड़ेगा इंदौर

इंदौर:तेजी से विकसित होते इंदौर को लेकर अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दावा किया है कि इंदौर में इसी गति से विकास होता रहा तो आने वाले 10 वर्षों में इंदौर हैदराबाद और बेंगलुरु जैसे शहर को पीछे छोड़ देगा. दरअसल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इंदौर में 56.67 करोड़ रुपये की लागत से लवकुश चौराहे पर बनने वाले 6- लेन फ्लाय ओवर ब्रिज का भूमिपूजन अवसर पर इंंदौर पहुंचे थे, इस दौरान मुख्यमंत्री चौहान ने इंदौर की जनता की मांग को देखते हुए बाणगंगा क्षेत्र से लवकुश चौराहे होकर अरविंदो हॉस्पिटल तक एक और फ्लाय ओवर ब्रिज बनाने की घोषण भी की.

हैदराबाद और बेंगलुरु को पीछे छोड़ेगा इंदौर: इस दौरान मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि इंदौर आने वाले 10 वर्षो में देश के हैदराबाद और बेंगलुरु जैसे शहरों को पीछे छोड़ देगा, अब इंदौर नई उड़ान भरने के लिए तैयार हो गया है. इंदौर मेट्रो का कार्य तेज गति से हो रहा है, इंदौर मेट्रो का कार्य पूरा होने के बाद मेट्रो का विस्तार किया जायेगा. विस्तार में मेट्रो को सांवेर से होकर उज्जैन भी ले जाया जायेगा, मुख्यमंत्री चौहान ने आगे कहा कि मेट्रो रेल के कार्य से लवकुश चौराहे पर बनने वाले फ्लाय ओवर का कार्य प्रभावित नही होगा.

इंदौर में तीन और फ्लाय ओवर बनेंगे: मुख्यमंत्री चौहान ने लवकुश चौराहे पर बनने वाले फ्लाय ओवर के कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुए कहा कि इंदौर में 3 और फ्लाय ओवर बनाये जाएंगे, 41.18 करोड़ रुपये की लागत से खजराना चौराहे पर और 47.27 करोड़ रुपये की लागत से भंवरकुआ चौराहे पर भी फ्लाय ओवर बनेगा. साथ ही फूटी कोटी चौराहे पर फ्लाय ओवर बनाने के लिए मिट्टी परीक्षण का कार्य प्रारम्भ भी कर दिया गया है.

 

प्रवासी भारतीय सम्मेलन इंदौर में होगा: मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि 7 से 9 जनवरी तक इंदौर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन आयोजित होगा, यहां 77 देशों के भारतीय आएंगे. साथ ही 10 और 11 जनवरी को इंदौर में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट होगी, इसके अलावा भारत में जी-20 का सम्मेलन होगा. इसका एक कार्यक्रम इंदौर में होगा, इस दौरान इंदौर को इस रूप में प्रस्तुत करेंगे कि दुनिया देखती रह जायेगी.

इंदौर एयरपोर्ट को मिली 20.48 एकड़ जमीन: इंदौर एयरपोर्ट को विस्तार कार्यों के लिए 20.48 एकड़ भूमि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सौंप दी है, सांसद शंकर लालवानी के आईडीए अध्यक्ष रहते ये जमीन एयरपोर्ट को दी गई थी. इंदौर एयरपोर्ट के पास एप्रोच रोड बनने के बाद आज इस सड़क के कागजात मुख्यमंत्री ने इंदौर एयरपोर्ट के डायरेक्टर सीवी रवीन्द्रन को सौंपे.

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!