बायपास के समीप बोरे में बंद कटी हुई लाश मिली, सिर और धड़ थे गायब

इंदौर : खजराना थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह बोरे में बंद कटी हुई लाश पाए जाने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कटा शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शव का सिर और धड़ गायब थे। केवल कमर के नीचे का हिस्सा बोरे में पाया गया। पुलिस को आशंका है कि कहीं और हत्या कर लाश के टुकड़े किए गए और अलग – अलग जगह फेंके गए। इसके चलते पुलिस लाश के सिर और धड़ की तलाश में जुटी है।

सफाई कर्मचारियों ने दी थी सूचना।

बताया जाता है कि नगर निगम के सफाई कर्मियों ने स्टार चौराहे के पास बायपास की ओर बोरे में बंद कटी लाश को देखकर पुलिस को सूचित किया। एफएसएल पार्टी और पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारियों ने कटी लाश का मुआयना किया तो पाया कि मृतक का सिर और धड़ गायब था। केवल कमर के नीचे का हिस्सा मौजूद था। दोनों पैर चुन्नी से बंधे हुए थे। पैरों में मेहंदी लगी होने की बात भी सामने आई है। मौके पर कार के टायरों के निशान भी पाए गए, इससे अनुमान लगाया गया कि हत्या के बाद शव को किसी धारदार हथियार से काटा गया और उसके अंग विभिन्न स्थानों पर फेंक दिए गए। पुलिस लाश के सिर और धड़ की तलाश के साथ मृतक की शिनाख्ती के प्रयास कर रही है। फोरेंसिक दल ने मौके से जरूरी साक्ष्य इकठ्ठे किए हैं।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस।

पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।इसी के साथ कटी लाश के बरामद होने की सूचना इंदौर जिले और आसपास के थानों को भी भेजी गई है ताकि कोई गुमशुदगी दर्ज हो तो जानकारी मिल सके।

  • सम्बंधित खबरे

    भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या, सेप्टिक टैंक में मिला शव

    छत्तीसगढ़ के बीजापुर से बड़ी खबर आई है. एक जनवरी से लापता पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या कर दी गई है. चंद्राकर का शव सेप्टिक टैंक में मिला है.बता दें, NDTV के लिए काम…

    एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

    मुंबई। एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. उनके ऊपर यह फायरिंग की घटना शनिवार की रात बांद्रा ईस्ट में हुई है. जहां अज्ञात हमलावरों…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!