सोनाली फोगाट का पीए करता था दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, पुलिस कंप्लेन में भाई ने लगाये ये बड़े आरोप

हिसार: बीजेपी नेता सोनाली फोगाट की अचनाक हुई मौत को उनका परिवार पचा नहीं पा रहा है. हर उनकी मौत को लेकर एक नया सवाल उठ रहा है. सबसे गंभीर आरोप सोनाली फोगाट की बहन उनके भाई रिंकू ने लगाये हैं. रिंकू ने गोवा पुलिस को सोनाली फोगाट की हत्या की शिकायत  देकर सोनाली फोगाट के पीए सुधीर सांगवान और एक दूसरे व्यक्ति सुखविंदर के खिलाफ हत्या करने का सीधा आरोप लगाया है.

संपत्ति के लिए हुई हत्या- सोनाली फोगाट के भाई रिंकू ने नार्थ गोवा के अंजुना थाने में दी अपनी शिकायत में कहा है कि सुधीर सांगवान और सुखविंदर ने संपत्ति हड़पने के लिए मेरी बहन सोनाली की हत्या की है. सुधीर सांगवान और सुखविंदर के अवाला भी कुछ लोग इस हत्या में शामिल हैं. उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाये. बताया जा रहा है कि शिकायत के बाद सोनाली के पीए सुधीर सांगवान को हिरासत में ले लिया गया है.

गोवा पुलिस को दी गई शिकायत.

गोवा पुलिस को दी गई शिकायत.

खाने में मिलाया गया जहर- रिंकू ने सुधीर सांगवान पर दूसरा आरोप ये लगाया है कि मेरे जीजा अमन पूनिया के पास फोन आाय था कि सुधीर ने सोनाली के खाने में कुछ मिलाकर दिया है. सोनाली ने बताया था कि खाने में कुछ मिले होने के कारण शरीर में कुछ बेचैनी हो रही है. खाने में कुछ मिनाले की संदेह सोनाली फोगाट की बहन रेमन फोगाट ने भी मौत के कुछ ही घंटे बाद मंगलवार को लगाया था. रेमन ने कहा था कि उसके मां के पास सोनाली का फोन आया था और वो खाने के बाद घबराहट की बात कह रही थी.

गोवा पुलिस को दी गई शिकायत.

गोवा पुलिस को दी गई शिकायत.

सुधीर सांगवान पर चोरी का आरोप- पुलिस को दिये गये शिकायत प्रार्थना पत्र में रिंकू ने सोनाली के पीए सुधीर सांगवान पर चोरी का आरोप भी लगाया है. शिकायत में कहा गया है कि सोनाली ने मरने से पहले 2021 में अपने घर में चोरी की बात बताई. सोनाली ने कहा कि ये चोरी सुधीर सांगवान ने अपने दोस्त के साथ मिलकर की थी, जिस बारे में मैं कल हिसार आकर पुलिस को बताऊंगी और सुधीर को कड़ी सजा दिलाऊंगी.

गोवा पुलिस को दी गई शिकायत.

गोवा पुलिस को दी गई शिकायत.

फिलहाल सोनाली फोगाट की मौत का सच क्या है, ये जांच के बाद ही पता चल पायेगा. लेकिन इन आरोपों के बाद उनकी मौत को लेकर रहस्य गहराता जा रहा है. इस मामले की जांच कर रही गोवा पुलिस ने भी सोनाली की मौत को अप्राकृतिक मौत (अननेचुरम डेथ) बताया है. यानि ये बात साफ है कि सोनाली फोगाट की मौत संदेह के घेरे में है और हत्या से इनकार नहीं किया जा सकता. बीजेपी नेता सोनाली फोगाट की मौत सोमवार की रात गोवा के एक होटल में हो गई थी. सोनाली फोगाट के भाई रिंकू फोगाट ने ये भी आरोप लगाया है कि हम यहां गोवा में किए गए पोस्टमॉर्टम से संतुष्ट नहीं हैं. हम चाहते हैं कि इसे फिर से दिल्ली के एम्स में किया जाये. हमारी यहां कोई सुनवाई नहीं हो रही है.

सम्बंधित खबरे

40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!