तीन दिन से लापता किन्नर का निकला शव, परिजनों ने पहचाना, आज मिलेगी DNA रिपोर्ट

इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में मिली सिर कटी लाश की पहचान उसके परिजनों ने की है। शव किन्नर मोहसिन उर्फ जोया का बताया जा रहा है। मोहसिन रविवार से लापता था। इसके गुम होने की रिपोर्ट परिवार ने खजराना थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस हत्यारों तक पहुंच चुकी है। पुलिस आज दोपहर तक इस मामले का खुलासा कर सकती है। टीआई के मुताबिक आज मृतक की डीएनए रिपोर्ट मिल जाएगी। इसके बाद शव को परिजनों को सौंपा जाएगा।

खजराना टीआई ने बताया कि अंधे कत्ल को सुलझाने के लिए पुलिस ने सौ से ज्यादा सीसीटीवी खंगाले। उसके पैरों में मेंहदी लगी होने से राज और गहरा गया है।

दरअसल, मंगलवार सुबह स्टार चौराहे के पास शहीद पेट्रोल वाले रोड पर पुलिस को एक लाश की सूचना मिली थी। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तो वे लाश देखकर हैरान रह गए। क्योंकि कमर के नीचे का हिस्सा ही वहां बोरी में बंद मिला। उसका धड़ और सिर गायब था। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं कुछ लोगों ने मृत व्यक्ति के उनके परिवार का सदस्य होने का दावा किया। इस मामले में पुलिस डीएनए टेस्ट करवाएगी।

खजराना थाने में दर्ज है गुमशुदगी
एसीपी जयंत सिंह राठौर के मुताबिक लोगों ने बताया कि मोहसिन उर्फ जोया (किन्नर) कुछ दिनों से लापता है। जिसकी गुमशुदगी भी उन्होंने खजराना थाने में दर्ज कराई है। डीएनए जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। बताया जा रहा है कि पुलिस ने निगम के कुछ कर्मचारियों से भी इस मामले में पूछताछ की है। जिसमें पुलिस को एक वैन के बारे में पता चला है।

100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे देखे पर नहीं मिला कुछ
उन्होंने बताया कि घटना स्थल सहित आसपास के 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे तलाशे जा चुके हैं।पुलिस का अनुमान है कि पहले व्यक्ति की हत्या की गई है, जिसके बाद धारदार वस्तु से शव के टुकड़े किए गए हैं। इसके बाद शव के एक हिस्से को बोरी में बंद कर यहां फेंका गया। शरीर का दूसरा हिस्सा भी अब तक नहीं मिला है।

  • सम्बंधित खबरे

    भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या, सेप्टिक टैंक में मिला शव

    छत्तीसगढ़ के बीजापुर से बड़ी खबर आई है. एक जनवरी से लापता पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या कर दी गई है. चंद्राकर का शव सेप्टिक टैंक में मिला है.बता दें, NDTV के लिए काम…

    एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

    मुंबई। एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. उनके ऊपर यह फायरिंग की घटना शनिवार की रात बांद्रा ईस्ट में हुई है. जहां अज्ञात हमलावरों…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!