खजराना गणेश मंदिर में पूजन के साथ होगा 10 दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ

इंदौर : खजराना गणेश मंदिर में 31 अगस्त से 10 दिवसीय श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव प्रारंभ होगा। इस महोत्सव के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समुचित इंतजाम किए गए हैं।
मंदिर में 10 दिवसीय श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव का शुभारंभ 31 अगस्त को प्रातः 10 बजे कलेक्टर मनीष सिंह करेंगे। इस अवसर पर आयुक्त नगर निगम प्रतिभा पाल भी मौजूद रहेंगी। महोत्सव का शुभारंभ भगवान श्री गणेश और ध्वजा पूजन से होगा। प्रथम दिवस भगवान श्री गणेश को सवा लाख का मौदकों का भोग लगाया जाएगा। शेष दिनों में ड्रायफ्रुट एवं अन्य प्रकार के अनाजों से निर्मित लड्डुओं का भोग लगेगा।
महोत्सव के तहत प्रतिदिन श्री गणेश पुराण कथा श्री मंदिर महल में नित्य दोपहर 3:30 बजे से शाम 6.30 बजे तक प्रख्यात एवं कथावाचक राजेश ऋषिराज मिश्रा करेंगे। प्रतिदिन रात्रि साढ़े 8 बजे से भक्तिमय संगीत की प्रस्तुति होगी। प्रतिदिन फूलों का आकर्षक श्रंगार किया जाएगा। मंदिर में विशेष साज-सज्जा भी होगी।
श्री गणपति मंदिर खजराना में आने वाले दर्शनार्थी रिंगरोड से माता कालका मंदिर के सामने वाले द्वार से प्रवेश करेगें। झिगझेग से होते हुए संचयनी द्वार से वे मुख्य प्रांगण में प्रवेश करेंगे। जिसमें स्टेपिंग के माध्यम से दर्शनार्थियों द्वारा दर्शन लाभ लिया जा सकेंगा। दर्शनार्थियों के लिए निकासी मार्ग मंदिर प्रांगण स्थित साई बाबा मंदिर की ओर से किया गया है। एवं मंदिर परिसर से बाहर गणेश पुरी से निकासी मार्ग होते हुए वापस रिंगरोड पर जा सकेंगे।
श्री गणेश महोत्सव अवधि में मंदिर में श्रद्धालु सुबह 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक दर्शन लाभ ले सकेंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!