मलेशिया में आईएनएस सुमेधा पर पहुंची मंत्री ऊषा ठाकुर, नौसेना का बढ़ाया हौसला

इंदौर : पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री उषा ठाकुर ने मलेशिया के पोर्ट क्लैंग में भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस सुमेधा पर नौसेना का हौसला बढ़ाया। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम में मंत्री ऊषा ठाकुर ने भारत की समुद्री सीमाओं की प्रभावी ढंग से रक्षा करने वाली भारतीय नौसेना को सर्वोच्च स्थान देने की बात कही।
मंत्री ठाकुर अपने थाईलैंड, मलेशिया और कंबोडिया के दौरे के दौरान मलेशिया स्थित भारतीय उच्चायुक्त एच.ई.बी.एन. रेड्डी के विशेष आमंत्रण पर कार्यक्रम में शामिल हुई थी। कार्यक्रम में एसीओएस (ऑपरेशन्स एंड स्ट्रैटेजी), रॉयल मलेशियाई नेवी रियर एडमिरल खिर जुनैदी बिन इदरीस और प्रमुख सचिव पर्यटन, संस्कृति एवं प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला भी उपस्थित थे।

मंत्री ऊषा ठाकुर ने कहा कि मलेशिया और भारत प्राचीन काल से विभिन्न सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंधों से जुड़े हुए हैं। दोनों देश एक-दूसरे के साथ उत्कृष्ट मैत्रीपूर्ण दौर में हैं। जब से भारत ने अपनी विदेश नीति को पुनर्निधारित किया और दक्षिण पूर्व एशिया के देशों के साथ अपने व्यापार संबंधों का विस्तार किया, तब से भारत के मलेशिया के साथ बेहतर व्यापारिक संबंध हैं। मलेशिया, भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) करने वाले दुनिया के चुनिंदा देशों में से एक है। दोनों देशों की अर्थ व्यवस्था में कई समानताएं हैं, जिनमें दोनों राष्ट्रमंडल राष्ट्रों का हिस्सा हैं, विकासशील अर्थव्यवस्था और उदारीकरण के बाद दोनों देशों ने काफी तरक्की की है।

आईएनएस सुमेधा वर्ष 2022 में मलेशिया का दौरा करने वाला दूसरा भारतीय नौसेना जहाज है। यह एक संयुक्त नौसैनिक अभ्यास ‘समुद्र लक्ष्मण’ का हिस्सा है। जहाज का पोर्ट क्लैंग की यात्रा का उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना, भारतीय नौसेना और रॉयल मलेशियाई नौसेना (आरएमएन) के बीच समुद्री सहयोग और अंतर संचालन को बढ़ाना है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!