बिचौली मर्दाना में अवैध रूप से कॉलोनी काटने वालों को नोटिस जारी

इंदौर : कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी मनीष सिंह द्वारा बिचौली मर्दाना के मुख्य मार्ग स्थित अवैध कॉलोनी प्रगति पार्क के भूमि विक्रेताओं को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। जारी किए गए नोटिस अनुसार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बिचौली हप्सी द्वारा प्रस्तुत जाँच प्रतिवेदन में पाया गया था की बिचौली मर्दाना के मुख्य मार्ग पर पक्की कांक्रीट रोड का निर्माण करने के साथ छोटे-छोटे भूखण्ड काटकर अवैध कॉलोनी प्रगति पार्क विकसित की गई है।
मध्य प्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम, 1993 की धारा 95 की उपधारा के साथ पठित धारा 61-क से 61-ड के तहत बनाये गए मध्य प्रदेश शासन (रजिस्ट्रेशन ऑफ कॉलोनाइजर टर्म्स एण्ड कंडीशन रूल 1999 एवं 2014) अनुसार कोई भी व्यक्ति या संस्था किसी भी भूमि को छोटे-छोटे भूखण्डों में काटकर यदि विक्रय करता है तो ऐसा व्यक्ति या संस्था कॉलोनाइजर की परिभाषा में आएगा। अतः ऐसे व्यक्ति या संस्था को कॉलोनाइजर के रूप में रजिस्टर होना आवश्यक है। किन्तु मौके पर भूमि स्वामियों ने बिना किसी रजिस्ट्रेशन के ऐसे भूखण्ड काटकर बेचे हैं। संबंधित भूमि विक्रेताओं द्वारा मौके पर पक्का कांक्रीट रोड निर्माण कर अवैध कॉलोनी का निर्माण किया है, जिनकी न तो नियमानुसार अनुमति ली गई है और न ही रजिस्ट्रेशन ऑफ कॉलोनाइजर टर्म्स एण्ड कंडीशन रूल 1999 एवं 2014 की किसी भी शर्त का पालन किया, जो शासकीय नियमों के उल्लंघन, धोखाधडी एवं अवैधानिक कृत्य की श्रेणी में आता है।

कलेक्टर मनीष सिंह द्वारा सभी संबंधित भूमि विक्रेताओं को उक्त जाँच के संबंध में 31अगस्त को प्रातः 11 बजे कलेक्टर कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर कारण स्पष्ट करने का नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर श्री सिंह ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश भी दिए है कि उक्त प्रकरण कलेक्टर न्यायालय में प्रचलन में है इसीलिए वर्णित भूमि के संबंध में प्राप्त किसी भी प्रतिवेदन पर बिना कलेक्टर के अभिमत के अनुमति प्रदान ना की जाए।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!