इंदौर के बाजार में गणेशोत्सव की रौनक

इंदौर:गणेश चतुर्थी का पर्व नजदीक है। बाजारों में गणेश मूर्तियां तैयार हो रही है। सभी आराध्य देवों व भगवान के रुपों में गजानन की ये मूर्तियां तैयार की जा रही है। छोटी से लेकर बड़ी मूर्तियां बाजारों में उपलब्ध हैं। भिन्न-भिन्न स्वरुपों में भगवान गणेश की मूर्तियां घरों-पांडालों में विराजित होंगी। 10 दिनों तक भगवान का विधि-विधान से पूजन-अर्चन होगा। इस बार भगवान गणेश की एक से बढ़कर एक गणेश मूर्तियां देखने को मिलेंगी।

पितरेश्वर के गोद से लेकर बालाजी स्वरूप
मूर्तिकार विवेक पाल के मुताबिक उनके पास ढ़ाई फीट से लेकर 21 फीट तक की गणेश मूर्तियां विभिन्न स्वरुपों में है। इनमें पितेश्वर की गोद में गणेश जी है, कृष्ण रुवरुप में राधा जी के साथ नृत्य करते हुए, श्रीनाथ जी के स्वरूप में, भोलेनाथ स्वरूप में, राम जी, परशुराम जी, रणजीत हनुमान जी, खाटू श्याम जी के साथ। नंदी पर बैठे हुए, शेर पर बैठे हुए यहां तक की बैलगाड़ी पर भी भगवान गणेश नजर आएंगे। वीणा बजाते हुए, सिंहासन पर बैठे हुए, पवनपुत्र के हाथों में बैठे हुए, घोड़े के रथ पर सवार हुए, 1100 गणेश के चेहरे वाली मूर्ति सहित विभिन्न स्वरूपों में भगवान गणेश की मूर्तियां तैयार हो रही है। हालांकि छोटी मूर्तियां बनकर तैयार है।

तस्वीरों में देखिए गणेश के विभिन्न स्वरूपों वाली मूर्तियां…

इंदौर के पितृ पर्वत पर बने पितेश्वर हनुमान की गोद में भगवान गणेश विराजित है। वहीं दूसरी प्रतिमा में भगवान गणेश पितेश्वर के चरणों में दिखाई दे रहे है।

भगवान गणेश यहां श्रीनाथ भगवान के स्वरुप में नजर आ रहे है। जिस प्रकार भगवान श्रीनाथ जी का स्वरुप है उसी प्रकार भगवान गणेश की मूर्ति तैयार की गई है।

इस मूर्ति में भगवान गणेश को किसान का स्वरूप दिया है। इसमें भगवान गणेश बैलगाड़ी पर सवार है।

भगवान गणेश यहां भोलेनाथ स्वरुप में है। जिस प्रकार शिवजी का स्वरुप है, उसी प्रकार भगवान गणेश की ये मूर्ति तैयार की गई है।

भगवान गणेश यहां सर्प रथ पर सवार हुए नजर आ रहे है। भगवान के पीछे शेष नाग उन्हें छाया देते हुए है।

इस प्रतिमा में भगवान गणेश जी को इंदौर के प्रसिद्ध रणजीत हनुमान जी के साथ दिखाया गया है। मूर्ति में भगवान गणेश हनुमान जी के साथ विराजित है।

इस मूर्ति में भगवान गणेश सिंह की सवारी करते हुए है, जबकि गणेश का वाहन चूहा है

इस मूर्ति में भगवान गणेश बजरंग बली की गोद में विराजित है। इस मूर्ति में काफी बारिक नक्काशी भी देखने को मिलेगी।

गजानन के इस स्वरुप की बात करें तो भगवान गणेश यहां ड्रेगन की सवारी करते हुए हाथ में धनुष लिए हुए है। भगवान का एक पैर ड्रेगन के सिर पर रखा है।

भगवान शिव के वाहन नंदी की सवारी करते हुए भगवान गणेश की इस मूर्ति में दर्शाया गया है। गजानन अपने एक पैर दूसरे पैर पर चढ़ाकर बैठे हुए है।

भगवान गणेश यहां काले सर्पों पर विराजित है। वहीं काले सर्प भगवान के छाया देते हुए है।

इस मूर्ति में भगवान गणेश शिव जी की गोद में विराजित है और अपने हाथों से वीणा बजा रहे है।

इस मूर्ति में भगवान हनुमान जी के हाथों में बैठे हुए है या कहा जाए की भगवान हनुमान ने उन्हें अपने हाथ में उठा रखा है।

भगवान गणेश यहां सामान्य मूद्रा में नजर आ रहे है। भगवान के पीछे महल का स्वरूप दिखाया है, जैसे भगवान भगवान महल में विराजित हो।

सिद्धि विनायक स्वरूप में गणेश जी की इस प्रतिमा को बनाया जा रहा है। जिस प्रकार भगवान गणेश की प्रतिमा वहां विराजित है, वैसा ही स्वरुप दिया जा रहा है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    Translate »
    error: Content is protected !!