इन्दौर में 27 अगस्त को आयोजित होगा स्वरोजगार मेला

इन्दौर । इन्दौर में आगामी 27 अगस्त को विशाल स्वरोजगार मेले का आयोजन किया गया है। इस मेले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के शामिल होने का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। मेला आयोजन की व्यापक तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है।
इन्हीं तैयारियों की समीक्षा के लिये आज यहां कलेक्टर मनीष सिंह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल, अपर कलेक्टर पवन जैन तथा अभय बेड़ेकर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
बैठक में कलेक्टर मनीष सिंह ने सभी संबंधित विभागों को मेले के माध्यम से अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करने का लक्ष्य सौपा। उन्होंने निर्देश दिये कि मेले के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को स्वरोजगार की योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित किया जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि मेले के सुव्यवस्थित आयोजन के लिये सभी आवश्यक प्रबंध किये जाये। यह ध्यान रखा जाये कि मेले में आने वाले किसी भी प्रतिभागी को परेशानी नहीं हो। बैठक में बताया गया कि यह मेला 27 अगस्त को माणिकबाग रोड़ स्थित अमरदास हॉल में आयोजित होगा। मेले के संबंध में 24 अगस्त को शाम 4 बजे पुन: एक बैठक आयोजित की जायेगी।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!