छत्तीसगढ़ में आज से कर्मचारियों की महा स्ट्राइक, लिपिक संघ हड़ताल से हुआ अलग

रायपुर: छत्तीसगढ़ में सोमवार से राज्य सरकार के कर्मचारियों की महाड़ताल है. महंगाई भत्ता और गृह भाड़ा बढ़ाए जाने की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों ने हड़ताल का ऐलान किया है. लगभग 5 लाख कर्मचारियों के इस अनिश्चितकालीन हड़ताल से सरकारी कामकाज बंद रहेगा. रविवार की देर शाम मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद लिपिक संघ ने अनिश्चितकालीन हड़ताल से अपने हाथ खींच लिए हैं. जानकारी के मुताबिक लिपिक संघ को सीएम ने आश्वासन दिया है कि उनकी मांगें पूरी कर ली जाएगी. जिसके बाद वह हड़ताल से अलग हो गए.

लिपिक संघ नहीं होगा हड़ताल में शामिल: रविवार की देर शाम मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद लिपिक संघ ने अनिश्चितकालीन हड़ताल से अपने हाथ पीछे हट गए हैं. मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ने लिपिक संघ को आश्वासन देते हुए कहा है कि वे जल्द ही मुख्य सचिव से बात कर उनकी मांग को पूरा करेंगे. जिसके बाद लिपिक संघ ने हड़ताल में शामिल न होने का फैसला लिया है.

ये सभी कर्मचारी केन्द्र के समान 34% महंगाई भत्ता, एरियर्स देने और सातवें वेतनमान के अनुरूप गृह भाड़ा भत्ता दिए जाने की प्रमुख मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. प्रदेश के लगभग पांच लाख कर्मचारी और अधिकारियों के साथ राज्य के न्यायायिक सेवा के कर्मचारी भी 23 जिलों में हड़ताल पर रहेंगे, जिसके कारण जिला न्यायालय बंद रहेगा.

राजधानी में बढ़ी पुलिस की चौकसी : कर्मचारियों के हड़ताल को मद्देनजर रखते हुए प्रशासन भी अलर्ट मोड़ पर आ गया है. पुलिस मुख्यालय ने हड़ताली कर्मचारियों से निपटने अलग-अलग जिलों से 40 अधिकारियों समेत भारी संख्या में पुलिस फोर्स को बुलाकर राजधानी में तैनात कर दिया है. जानकारी के अनुसार धरने को देखते हुए 2 IPS, 15 ASP समेत बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है.

सम्बंधित खबरे

मौसम विभाग ने जताई संभावना,झमाझम बारिश से भीगेगा पूरा छत्तीसगढ़ अगले 5 दिन

रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है. अगले 5 दिनों तक अधिकतर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ…

छत्तीसगढ़-पहलगाम हमले में मारे गए दिनेश का अंतिम संस्कार:बेटे शौर्य ने दी मुखाग्नि, पत्नी बेहोश हुईं, पाकिस्तानी झंडे पर थूक रहे लोग

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मारे गए छत्तीसगढ़ के कारोबारी दिनेश मिरानिया का रायपुर में अंतिम संस्कार किया गया। कारोबारी के बेटे शौर्य ने मुखाग्नि दी है। अंतिम यात्रा में…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!