कमल पटेल ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले बिना पानी के मछली की तरह तड़प रही विपक्ष

ग्वालियर। प्रदेश के कृषि कल्याण मंत्री कमल पटेल ग्वालियर पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है. एक कार्यक्रम में शामिल होने गए कमल पटेल ने मीडिया से कई सारी बातें की. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य है जो किसानों की आय दोगुनी करने में सफल रहा है. इस दौरान उन्होंने ये भी माना कि प्रदेश में लहसुन के दाम कम हैं, जिसकी वजह से किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है. एमपी की सरकार केंद्र सरकार से बात कर रही है, जिससे लहसुन का देश से बाहर निर्यात कर किसानों को फायदा पहुंचाया जाए.

कांग्रेस पर कमल पटेल का वार: शिवराज के मंत्री कमल पटेल ने 10 दिन में प्रदेश की तस्वीर बदलने के कांग्रेस के दावे पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि “कांग्रेस बिना पानी की मछली की तरह तड़प रही है. जनता इन्हें समझ गई है. जिस तरह से उपचुनाव सहित हाल ही में संपन्न हुए जिला पंचायत, निकाय आदि चुनाव में जनता ने धक्का दिया है, उससे कांग्रेस सठिया गई है.”

सत्ता में नहीं कभी आएगी कांग्रेस: कमल पटेल ने कांग्रेसियों से कहा कि अब सुनो कांग्रेस के नेताओं अब कभी सत्ता में कांग्रेस नहीं आएगी. बीजेपी के केंद्रीय संसदीय बोर्ड से शिवराज सिंह और नितिन गडकरी को हटाए जाने के सवाल पर कमल पटेल बोले कि यह पार्टी का निर्णय है. इसमें किसी का कद कम हो जाने जैसा कुछ भी नहीं है. कृषि विश्ववद्यालय में प्रोफेसर की नियुक्ति नहीं होने के सवाल पर कहा कि जल्दी ही प्रोफेसर की नियुक्ति होगी और कृषि की पढ़ाई हिंदी में होगी. हालांकि जानकारी अनुसार प्रदेश में सिर्फ दो कृषि महाविद्यालयों भोपाल और इंदौर में ही अंग्रेजी में पढ़ाया जाता है.

  • सम्बंधित खबरे

    बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

     ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

    केंद्रीय मंत्री का भतीजा बन ठग रहा था 12Th पास जालसाज,CBI और गृह मंत्रालय के फर्जी आईकार्ड बरामद

     ग्वालियर। अब तक आपने कई ऐसे ठगों को देखा होगा जो खुद को अधिकारी बताकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!