भारी बारिश के चलते स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश, प्रदेश के इन जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

मध्यप्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का कहर जारी है, इसी बीच राजधानी भोपाल और आसपास के जिलों में भी जोरदार बारिश हो रही है. इसी के चलते अब स्कूल शिक्षा विभाग ने 22 अगस्त को स्कूलों में अवकाश की घोषित किया है. बता दें कि जिला शिक्षा अधिकारी ने यह फैसला छात्रों की सुरक्षा को लेकर लिया गया है.

इसलिए जारी किया आदेश: पूरे देश के साथ ही मध्यप्रदेश में लगातार जोरदार बारिश हो रही है, भारी बारिश के चलते सभी विभागों के साथ ही स्कूलों की व्यवस्थाएं प्रभावित हो रहीं हैं, जिसे देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लेते हुए प्रदेश के अधिकांश जिलों के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है. इस बारे में संयुक्त संचालक ने एक आदेश जारी किया, जिसमें कहा गया है कि जिन सरकारी स्कूलों की बिल्डिंग जीर्णशीर्ण हो चुकी है, भवन जर्जर हैं उनमें बारिश के पूरे सीजन के दौरान क्लासेस नहीं लगाई जाएगी.

यहां बंद रहेंगे स्कूल: मध्य प्रदेश में बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है. भारी बारिश को देखते हुए भोपाल कलेक्टर ने जिले के सभी स्कूलों में 22 अगस्त की छुट्टी की घोषणा की है. भोपाल जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी शासकीय, अशासकीय, नवोदय , सीबीएसई, आईसीएसई से संबंधित समस्त प्राथमिक, माध्यमिक, हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूलों में 22 अगस्त का अवकाश घोषित किया गया है. वहीं सीहोर, गुना, सागर, राजगढ़, जबलपुर, दमोह, अनूपपुर और शहडोल के स्कूलों में अवकाश की घोषणा की गई है.

सम्बंधित खबरे

MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!