भोपाल में जन्माष्टमी : फिल्म स्टार गोविंदा, मटकी फोड़ कार्यक्रम में होंगे शामिल

भोपाल। राजधानी भोपाल में जन्माष्टमी के मौके पर करोंद चौराहे पर मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं. इस बार यहां फिल्म स्टार गोविंदा के आने की वजह से यह भीड़ और भी अधिक बढ़ सकती है. भोपाल ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार के लिए ट्रैफिक डाइवर्ट प्लान जारी किया है. इससे आम नागरिकों को और वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी.

भोपाल यातायात व्यवस्था में बदलाव

अभिनेता गोविंदा का भोपाल दौरा: शनिवार को करोंद चौराहा पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम में फेमस एक्टर गोविन्दा भी प्रस्तुति देंगे. इस कार्यक्रम में कई वीआईपी के साथ ही हजारों की तादात में भक्त एकत्रित होंगें. कार्यक्रम स्थल करोंद चौराहा मुख्य मार्ग पर होना है. इसकी तैयारी के लिए शुक्रवार शाम से ही एक मार्ग बंद कर दिया गया था. इसकी वजह से करोंद चौराहा से गांधीनगर तक भारी गाडियों और बस का आवागमन प्रतिबंधित हो गया है. शनिवार सुबह 10 बजे से कार्यक्रम की शुरूआत होगी. मटकी फोड़ आयोजन के चलते करोंद चौराहे से अब्बास नगर तिराहा तक रोड पर वाहनों का आवागमन बंद रहेगा. इस दौरान यातायात व्यवस्था इस प्रकार रहेगी,

1. मिनॉल, अयोध्यानगर की ओर से एयरपोर्ट, गांधीनगर की ओर जाने वाले बड़े वाहन भानपुर रोटरी से बेस्टप्राईज करोंद की ओर नहीं जा सकेंगें. ये वाहन भानपुर रोटरी से विदिशा रोड, चौपडाकला गांव, चौपडा बायपास, लाम्बाखेडा बायपास, मीना चौराहा, अब्बासनगर होकर गांधीनगर या एयरपोर्ट की ओर जा सकेंगें.

3. गांधीनगर, अब्बासनगर से करोंद, भानपुर, अयोध्यानगर की ओर जाने वाले भारी व बड़े वाहन अब्बासनगर तिराहे से आगे करोंद की ओर नहीं जा सकेंगें, ये वाहन अब्बासनगर, मीना चौराहा, लाम्बाखेडा चौराहा, चौपडा बायपास, भानपुर होकर आगे की ओर जा सकेंगे.

5. लाम्बाखेडा बैरसिया से करोंद चौराहा, नादरा बस स्टैण्ड की ओर आने वाले यात्री वाहन करोंद चौराहा की ओर नहीं जा सकेंगें, ये वाहन लाम्बाखेडा चौराहा, चौपडा बायपास चौराहा से भानपुर ब्रिज होकर बेस्टप्राईज तिराहा होकर ही नादरा बस स्टेण्ड की ओर जा सकेंगें. कार्यक्रम में पहुंचे लोगों के लिए इस प्रकार पार्किंग व्यवस्था है, मटकी फोड़ कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले अथवा दर्शकगण अपने वाहन सरदार पटेल हायर सेकण्डरी स्कूल परिसर मैदान में अपने वाहन पार्क कर सकेंगें. नगरीय यातायात पुलिस भोपाल आम नागरिकों से अपील करती है कि उक्त कार्यक्रम के दौरान डायवर्ट रूट का उपयोग कर अपने गतंव्य तक पहुंचें और यातायात पुलिस को सहयोग प्रदान करें.

सम्बंधित खबरे

MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!