बिहार के मुख्यमंत्री को बताया अमेरिकी लड़की, जो हर हफ्ते बदल लेती हैं बॉयफ्रेंड

इंदौर। बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयानदिया है. उन्होंने हाल ही में बिहार की राजनीति में हुए घटनाक्रम पर तीखा कटाक्ष किया है. नीतीश कुमार के आरजेडी के साथ गठबंधन करने और तेजस्वी यादव को उप मुख्यमंत्री बनाए जाने के मामला में विजयवर्गीय ने कहा कि जिस तरह अमेरिका में लड़कियां अपने बॉयफ्रेंड बदलती रहती है ठीक वही स्थिति बिहार के मुख्यमंत्री की है. इसके अलावा उन्होंने प्रदेश की राजनीति से जुड़े कई मुद्दों पर भी अपनी राय रखी.

अपनी विदेश यात्रा का जिक्र करते हुए दिया बयान: इंदौर में पितृ पर्वत पर प्रेस से चर्चा के दौरान कैलाश विजयवर्गीय ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि जब बिहार में जब राजनीतिक उथल-पुथल मची थी उस वक्त में अमेरिक में था. तब वहां चर्चा के दौरान अमेरिका में किसी ने कहा कि ऐसा तो हमारे यहां होता है यहां लड़कियां कभी भी अपना बॉयफ्रेंड बदल लेती हैं. कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री की भी ऐसी ही पोजीशन है, कब किस से हाथ मिला लें और कब किसका हाथ छोड़ दें.

शिवराज के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा चुनाव: भाजपा संसदीय बोर्ड से शिवराज सिंह चौहान को हटाए जाने के सवाल पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा यह पार्टी की सतत प्रक्रिया है. पार्टी अपने मुताबिक पदाधिकारियों का चयन करती है. उन्होंने कहा मध्य प्रदेश से सत्यनारायण जटिया जी को मौका मिला है वे अच्छे कर्मठ कार्यकर्ता हैं. जहां तक शिवराज जी का सवाल है तो उन्होंने कहा देश में मोदी नेतृत्व कर रहे हैं लेकिन मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान ही हमारे नेतृत्व हैं अगला चुनाव उन्हीं के नेतृत्व में लड़ा जाएगा. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के उस दावे का भी कैलाश विजयवर्गीय खंडन किया जिसमें वे प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस की बनने के दावे कर रहे हैं. कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कमलनाथ जी 75 पार के हो चुके हैं इसलिए वह कुछ भी कहें इससे फर्क नहीं पड़ने वाला.

सम्बंधित खबरे

इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!