इंदौर जिले में देशभक्ति के जज्बे, जोश और जुनून के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

इंदौर :इंदौर जिले में आजादी के अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा अभियान के तहत घर-घर फहराये गये राष्ट्रीय ध्वजों के बीच आज स्वतंत्रता दिवस का महापर्व देशभक्ति के जज्बे, जोश और जुनून के साथ मनाया गया। पूर्ण गरिमा, उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के साथ इंदौर के महेश गार्ड लाइन स्थित सशस्त्र पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय के मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में प्रदेश के गृह मंत्री एवं इंदौर जिले के प्रभारी डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा रस्मी परेड की सलामी ली। कार्यक्रम में अपार उत्साह और उमंग के साथ राष्ट्रीय धुन के बीच जवानों ने आकर्षक परेड प्रस्तुत की। स्वतंत्रता दिवस के इस राष्ट्रीय महापर्व पर जिले के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों, शासकीय कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थाओं में भी ध्वजारोहण किया गया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत इंदौर जिले का हर घर तिरंगामय था।

मंत्री जी ने किया खुली जीप से परेड का निरीक्षण
मुख्य समारोह में मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने खुली जीप में परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ कलेक्टर श्री मनीष सिंह तथा अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री मनीष कपूरिया भी थे। समारोह में डॉ. मिश्रा ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के संदेश का वाचन किया। समारोह में सशस्त्र बलों ने स्वतंत्रता दिवस अमर रहे के नारों के साथ हर्ष फायर किये। खुले आकाश में रंगीन गुब्बारे छोड़े गये।

15 दलों ने प्रस्तुत की आकर्षक परेड

परेड का नेतृत्व रक्षित निरीक्षक जयसिंह तोमर ने किया। उनका अनुसरण टूआयसी सूबेदार गजेंद्र सिंह निगवाल ने किया। परेड में कुल 15 दलों ने भाग लिया। इनमें आरएपीटीसी, प्रथम वाहिनी, 15वी वाहिनी, जिला पुलिस बल (पुरूष और महिला) नगर सेना, अग्निशमन सेवा, यातायात, एनसीसी-9 एमपी, स्काउट बॉयज और गल्स, रेडक्रास, स्टूडेंट पुलिस केडेट के प्लाटून शामिल थे। बीएसएफ तथा प्रथम वाहिनी के बैंड ने सुमधुर स्वर लहरियों के साथ राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत गीतों की संगीतमयी प्रस्तुतियाँ दी।

बच्चों ने दी देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां

समारोह में गरिमा विद्यालय, अहिल्या आश्रम उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय-एक, उत्कृष्ठ विद्यालय बाल विनय मंदिर तथा स्टूडेंट पुलिस के केडेट के बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले स्कूलों को पुरस्कृत भी किया गया। परेड में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले दलों को भी पुरस्कृत किया गया। परेड के “अ” वर्ग में प्रथम स्थान आरएपीटीसी और द्वितीय स्थान प्रथम वाहिनी को दिया गया। “ब” वर्ग में प्रथम स्थान बीएसएफ के बैंड और द्वितीय स्थान प्रथम वाहिनी के बैंड को प्राप्त हुआ।
समारोह में जिले में वर्षभर में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों सहित अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों को मुख्य अतिथि डॉ. मिश्रा ने पुरस्कृत किया।

कार्यक्रम में महापौर  पुष्यमित्र भार्गव, पूर्व महापौर कृष्णमुरारी मोघे, कलेक्टर मनीष सिंह, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मनीष कपूरिया, नगर निगम आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल, इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष  जयपाल सिंह चावड़ा, विधायक महेंद्र हार्डिया, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता,  गौरव रणदिवे सहित अन्य जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!