इतिहास बताता है कि बीजेपी जिसके साथ रहती है उसे पहले खत्म कर देती है – तेजस्वी यादव

पटना । बिहार में जनता दल यूनाइडेट के साथ गठबंधन के बाद राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इतिहास बताता है कि बीजेपी जिसके साथ रहती है उसे पहले खत्म कर देती है। बिहार में भी कुछ वैसी ही तैयारी थी। बीते दिनों बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बिहार आए थे। इस दौरान उन्होंने कहा था कि क्षेत्रिय पार्टियों को खत्म कर के रहेंगे। मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि नड्डा जी सिर्फ क्षेत्रिय पार्टियों को खत्म करने की बात नहीं कर रहे थे वो देश के संविधान को भी खत्म करने की बात कर रहे थे। हम लोकतंत्र  बचाने के लिए एक हुए हैं, हमे देश को बचाना है। हम समाजवादी लोग हैं, ऐसे खत्म नहीं होने वाले हैं। हम जनता से जुड़े हैं लिहाजा हमारा मकसद सिर्फ जनता की सेवा करना है। तेजस्वी ने इस दौरान देश में मौजूद मंहगाई और राष्ट्रीय सुक्षा का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि आज देश में जैसी महंगाई है, उसकी वजह से आम लोगों का दो वक्त की रोटी तक जुटा पाने में मुश्किल हो रही है। गरीब त्रस्त है। वहीं, बीजेपी पहले राष्ट्रीय सुरक्षा की बात करती थी लेकिन आज चीन हमारी जमीन पर कब्जा कर चुका है।
तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि देश में महंगाई देख लीजिए, देश की सुरक्षा देख लीजिए, क्या हालत है। आज क्विट इंडिया का दिन है। बिहार ने आज दिखा दिया है , देश से विपक्ष को संदेश दिया है कि जनता के सवाल को लेके जो लड़ता है, जनता उसे चाहती है। जनता विकल्प चाहती है।
उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की, पटना विश्वविद्यालय को लेकर भी मांग की लेकिन केंद्र ने कुछ ना सुना। बीजेपी ने जो किया वो अपने एजेंडे के तहत किया। हमें देश के संविधान को बचाना है। मैं नीतीश कुमार को धन्यवाद देता हूं। बीजपी का एक ही काम है लड़ाओ, जो डरता है डराओ और जो बिकता है उसे खरीदो। सीएम नीतीश कुमार ने संविधान बाचने के लिए लोकतंत्र बचाने के लिए निर्णय लिया, इसलिए हम इनके साथ आए। हम लोग तो समाजवादी लोग हैं। हम सीएम नीतीश कुमार को धन्यवाद देते हैं हम लालू यादव जी को धन्यवाद देते हैं। लालू जी और हमारी पार्टी के कार्यकर्ता चाहते थे कि बीजेपी के एजेंडे को बिहार में नहीं चलने देना है। हम एक बार फिर साथ हैं। हमारी जो विरासत है वो कोई औऱ नहीं ले जा सकता है। चाचा भतीजा है, आपसी तू-तू मैं मैं होती है।

सम्बंधित खबरे

‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!